एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा-जयपुर हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, हुए 6 जोरदार धमाके, 100 फीट तक उठीं लपटें!

Bhilwara-Jaipur Highway Fire: भीलवाड़ा-जयपुर हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी भीषण आग लग गई, जिसमें 6 जोरदार धमाके हुए और 100 फीट तक लपटें उठीं. आग पर काबू पाने में दमकल टीम को साढ़े 4 घंटे लगे.

Bhilwara-Jaipur Highway Fire News: भीलवाड़ा-जयपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार (17 अप्रैल) को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को दहशत में डाल दिया. चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें 100 फीट तक उठीं. आग इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया.

ये घटना भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर हुई, जहां एक कंटेनर में चलते समय अचानक आग लग गई. हैरानी की बात ये रही कि ड्राइवर भी नहीं पता कि आग किन कारणों से लगी और वो जिस कंटेनर को चला रहा था, उसमें क्या था. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि कंटेनर में ब्लास्ट के बाद जो टुकड़े उड़े, वो दूर खेतों में जाकर गिरे. अंदाजन कंटेमर में किसी तरह के केमिकल और ऑक्सीजन सिलिंडर भरे हुए थे, जिससे रिएक्शन की वजह से आग लगी और धीरे-धीरे भयानक रूप ले लिया. आग लगने के बाद कुछ ही देर में एक के बाद एक 6 जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई.

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में करीब साढ़े 4 घंटे लग गए. आग से उठते काले धुएं और धमाकों की गूंज से हाईवे पर हड़कंप मच गया था. दोनों ओर लंबा जाम लग गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए.

इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे दूर से रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कंटेनर से धुआं निकल रहा है और फिर अचानक जोरदार धमाके होते हैं. आग और धमाकों की यह भयावह तस्वीरें हर किसी को हैरान कर रही हैं. मानो हर किसी को दिसंबर 2024 में हुए जयपुर ब्लास्ट की एक झलक दिख रही हो.

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर केमिकल और सिलिंडर से भरे वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget