एक्सप्लोरर

भरतपुर में सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच में फंस गई कार, क्रेन की मदद से किया रेस्क्यू

Bharatpur Accident: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. एक ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार दो ट्रकों के बीच फंस गई, जिसमें तीन लोग सवार थे.

Bharatpur Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी. ट्रक के पीछे चल रही कार स्विफ्ट डिजायर दो ट्रक के बीच फंस गई. कार में तीन लोग सवार थे.

कार चालक घटना होने के तुरंत बाद ही कार से बाहर निकल आया लेकिन एक बुजुर्ग महिला और व्यक्ति कार में बुरी तरह से फंस गये. सूचना मिलने पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर से दोनों घायलों को निकालने की कोशिश की.

सेवर थाना पुलिस से डेढ़ घंटे तक कटर की व्यवस्था नहीं हो पाई. उसके बाद क्रेन बुलाकर रस्सी से बांधकर कार को खींचा गया और बड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार के अंदर से घायल महिला और व्यक्ति को बाहर निकाल कर जिला आरबीएम अस्पताल भेजा गया.

जानकारी के अनुसार कार सेवर की तरफ से भरतपुर की ओर जा रही थी. कार के आगे भी ट्रक था और कार के पीछे भी एक टैंकर चल रहा था. आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी. ट्रक के ब्रेक लगने पर कार चालक ने भी ब्रेक लगा दी लेकिन टैंकर चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और कार में पीछे से टक्कर मार दी. टैंकर की टक्कर से कार ट्रक और टैंकर के बीच फंस गई और कार में सवार तीन लोग घायल हो गए.

क्या कहना है पुलिस का

सेवर थाने के SI करतार सिंह ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसके बाद कार के अंदर बैठे ड्राइवर, एक बुजुर्ग महिला और व्यक्ति कार में फंस गए. क्रेन को बुलाकर घायलों को बड़ी मशक्कत बाहर निकाला गया है और इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: राजस्थान पुलिस ने जारी की 25 कुख्यात अपराधियों की नई लिस्ट, जानें- कौन है सबसे खतरनाक अपराधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget