एक्सप्लोरर

Bharatpur Murder Case: भतीजे की हत्या को खुदकुशी में बदलने के लिए ताऊ ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

भरतपुर में ताऊ की साजिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोप है कि हत्या के बाद आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए शव को कुंडी से लटका दिया. पड़ोसियों की पुलिस को बुलाने की बात को भी नजरअंदाज कर दिया.

Bharatpur Murder Case: भरतपुर में ताऊ ने भतीजे की हत्या करने के बाद शव को कुंडे से लटका दिया. मंशा अपराध को आत्महत्या में बदलने की थी. सनसनीखेज घटना कुम्हेर थाना क्षेत्र की है. वारदात के बाद ताऊ अमरचंद ने शोर मचा दिया कि भतीजे योगेश ने खुदकुशी कर ली है. बताया जाता है कि नाहरगंज मोहल्ले में रहने वाले 19 वर्षीय योगेश के माता पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी. दादी रामरती ने योगेश को पाल पोसकर बड़ा किया था. कुछ महीने पहले तबीयत खराब होने के कारण योगेश की दादी रामरती की भी मौत हो गई. दादी की मौत के बाद अमरचंद की पत्नी कमलेश ही योगेश का खाना बनाती थी. फरीदाबाद में नौकरी करने वाला योगेश का ताऊ अमरचंद दीपावली के मौके से पैतृक घर पर आकर रहने लगा.

ताऊ पर लगा भतीजे की हत्या का आरोप

आगे वाले कमरे में योगेश, बीच वाले कमरे में दूसरा ताऊ ध्रुव सिंह और पीछे की तरफ ताऊ अमर चंद रहता था. अमर चंद की पत्नी कमलेश योगेश की मौसी लगती थी. अमरचंद और ध्रुव सिंह के लड़के योगेश के कमरे में ही सोया करते थे. बताया गया है कि 4 दिन पहले योगेश ने कमरे में दादी की आत्मा दिखाई देने की बात कही थी. इसलिए ध्रुव सिंह और अमर चंद के बच्चों को कमरे में नहीं सुलाता था. योगेश ने ताऊ ध्रुव सिंह और अमरचंद के बच्चों को कमरे से निकाल दिया और झगड़ने लगा.

4 नवंबर की रात ताऊ के लड़के घर के चबूतरे पर सो रहे थे. इसी बीच योगेश रात को ही झगड़ा करने लगा और अपने घर जाकर सोने को कहने लगा. झगड़े में ध्रुव सिंह के बेटे और अमर चंद ने योगेश के गले पर चाक़ू से वार कर दिया. चाकू के हमले से घर में चारों तरफ-खून फैल गया और घटना में योगेश की मौत हो गई. मौत के बाद हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए अमर चन्द ने योगेश के शव को कमरे में पंखे की कुंडे से लटका दिया. सुबह मोहल्ले में हल्ला कर दिया कि योगेश ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. ताऊ ने पड़ोसियों को बुलाकर योगेश के शव को कुंडे से उतार लिया.

आत्महत्या में बदलने के लिए रची साजिश

पड़ोसियों ने योगेश के गले पर घाव देखकर अमरचंद को पुलिस बुलाने के लिए कहा. लेकिन अमरचंद ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया. योगेश की ताई और मौसी कमलेश ने कमरे से खून साफ कर दिया. वारदात में इस्तेमाल चाक़ू को भी छुपा दिया गया. स्थानीय लोगों ने योगेश की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार करने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. एफएसएल की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने खुद एफआईआर दर्ज कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आज मामले का खुलासा कर दिया.

योगेश के ताऊ अमरचंद को गिरफ्तार कर पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुट गई है. कुम्हेर थाना अधिकारी हिमांशु राजावत ने बताया कि 3 और 4 नवंबर की रात योगेश की मौत हो जाने के बाद परिजनों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया था. दाह संस्कार के बाद क़स्बे में योगेश की हत्या की बात फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल की. लोगों से पूछताछ करने पर पता लगा की योगेश के गले में गहरा घाव था और घाव से खून बह रहा था. पुलिस को शक हुआ की फांसी लगाने पर गहरा घाव नहीं होता है.

Jodhpur News: हत्यारा महीनों इंटरनेट देख करता रहा मर्डर की प्लानिंग, फिर पूरे परिवार को ऐसे उतारा मौत के घाट

योगेश के माता पिता की पहले ही मौत हो गई थी. इसलिए एफआईआर लिखाने वाला कोई नहीं था. पुलिस ने खुद से एफआईआर दर्ज कर तहकीक शुरू की. कमरे का मुआयना करने पर जगह-जगह खून बिखरा नजर आया. खून की एफएसएल से जांच कराई गई. फोटो में योगेश के गले पर गहरा घाव नजर आ रहा था. पूछताछ में ताऊ अमरचन्द ने जुर्म कबूल कर लिया है. अमरचंद को गिरफ्तार कर पुलिस की जांच जारी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget