एक्सप्लोरर

Baran Murder Case: बारां पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद से डेढ़ महीने बाद किया कत्ल का खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

Rajasthan Crime News: पिता हेमराज ने गाडरवाडा गांव निवासी बेटी के पूर्व पति नरोत्तम और बड़े दामाद दीपचंद किराड़ पर हत्या का शक जताया. पुलिस की तफ्तीश में हत्यारा कोई और निकला.

Baran Crime News: बारां जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र में महिला की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है. पुलिस की जांच में प्रेमी हत्यारा निकला. अंधे कत्ल की पहेली से पर्दा उठाने के लिए पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद ली. गहन पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. महिला के पिता ने पूर्व पति और ससुराल वालों पर हत्या का शक जताया था. कागला बमोरी तिराहे के पास खेत में डेढ़ माह पूर्व महिला का कंकाल बरामद हुआ था. 

थानाधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि पदमपुरा निवासी हेमराज किराड़ ने किशनगंज थाने में 27 वर्षीय विवाहिता बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पिता के मुताबिक 15 जनवरी से लापता अलका किराड का सुराग नहीं मिल रहा था. रिपोर्ट दर्ज करने के 2 दिन बाद 13 फरवरी को खेत से कंकाल बरामद हुआ. कपड़ों और अन्य सामानों से कंकाल की शिनाख्त 27 वर्षीय अल्का किराड़ के रूप में शिनाख्त हुई. पुलिस ने घटनास्थल का फॉरेंसिक जांच कराकर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया. पिता हेमराज ने गाडरवाडा गांव निवासी बेटी के पूर्व पति नरोत्तम और बड़े दामाद दीपचंद किराड़ पर हत्या का शक जताया.

साइबर एक्सपर्ट की मदद से सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी

पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. तफ्तीश में पति और परिवारजनों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की मदद लेने का फैसला किया. साइबर सेल प्रभारी सतेंद्र सिंह ने घटना वाले दिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर पड़ताल शुरू की. ससुराल का पड़ोसी युवक चेतन सेन की लोकेशन घटनास्थल के पास की ट्रेस हुई. पुलिस ने चेतन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शुरुआत में चेतन घटना से इंकार करता रहा. पुलिस की सख्ती के बाद चेतन टूट गया और घटना का राज उगल दिया.

पुलिस की तफ्तीश में प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा

बारां पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि मृतका और आरोपी के बीच लंबे समय से जान पहचान थी. मृतका पति से संबंध विच्छेद होने के बाद पीहर में रह रही थी. पता चला कि ससुराल का पड़ोसी प्रेमी चेतन सेन से लगातार संपर्क में थी. महिला प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और उसके साथ जाने की जिद कर रही थी, लेकिन चेतन सेन अपने साथ रखना नहीं चाहता था. इस बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई और चेतन ने उसे मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से वारदात का तरीका और अन्य आरोपियों की मिलीभगत के बारे में पूछताछ कर रही है. शातिर आरोपी चेतन मृतका से हमेशा ऑनलाइन कॉल कर बात करता था. इस वजह से शुरुआती जांच में पुलिस को महिला के कॉल डिटेल से आरोपी का पता नहीं चल सका.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
डूंगरपुर के हॉस्टल में बच्चों की सेहत से खिलवाड़, खाने में कीडे़ और कंकड़ देख भड़के विधायक
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
मानसून सत्र से पहले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने लौटाई अपनी सुरक्षा, गृहमंत्री को लिखा लेटर
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
NEET पेपर लीक मुद्दे पर संसद में मुखर रहेगी कांग्रेस, सचिन पायलट बोले- जिद पर अड़ी है सरकार
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
भोपाल में बारिश के लिए अनोखा टोटका, गधों को थाल भरकर खिलाए गुलाब जामुन, यूजर्स ने लिए मजे
Mopping Tips: पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
पोछा लगाने के बाद भी नहीं महकता घर? पानी की बाल्टी में डालें ये चीज, आ जाएगी खुशबू
Embed widget