एक्सप्लोरर

Baran News: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

बारां में चलती कार में भीषण आग लग गई. आग ने देखते देखते पूरी कार को चपेटे में ले लिया. हादसे में दो यात्री जिंदा जल गए और दो बुरी तरह झुलसे हैं. दोनों को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Car Caught Fire: बारां में डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई. देखते देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया. हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए. दोनों यात्रियों को कार से बाहर निकालकर बारां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बारां के खेरूना गांव से कोटा की तरफ शादी समारोह में जा रहे थे. अचानक डिवाइडर से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली. आग इतनी भीषण थी कि कार में जले जिंदा शख्स राख का ढेर हो गए. पुलिस ने बोरे की मदद से दोनों शवों को इकट्ठा किया और हॉस्पिटल के मोर्चरी भिजवाया. परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा गया. पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिवार शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था कोटा

डीएसपी मनोज गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे. दमकल को मौके पर बुलाया गया. लेकिन दमकल की टीम के आने तक कार जलकर राख हो गई. आग में 2 लोग जिंदा जल गए और दो लोगों को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला गया. घटना आज दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है.

बारां जिले के खेरूना किशनगंज की तरफ से कार सवार मनीष चौधरी परिवार के साथ कोटा की तरफ शादी समारोह में जा रहे थे. बारां फोरलेन बाईपास पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और पुलिया की दीवार से जा टकराई. घटना के तुरंत बाद कार में भीषण आग लग गई. कार में सवार 38 वर्षीय मनीष चौधरी, 2 वर्षीय बेटा अनिरुद्ध कार में फस गए.

Rajasthan: CM Ashok Gehlot ने RSS पर साधा निशाना, गौशालाओं को लेकर किया बड़ा एलान

कार में आग लगने से दो जिंदा जले, दो बुरी तरह झुलसे

चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग रुके और बचाने का प्रयास भी किया. कार में मनीष की भाभी लक्ष्मी और उसके दोस्त सागर भी फंसे हुए थे. आसपास के लोगों ने कार का कांच तोड़कर बाहर निकाला. लेकिन इंजन में एकदम से धमाके होने के साथ मनीष और बच्चे को बाहर निकाला नहीं जा सका. दोनों बाप बेटा आग में जिंदा जल गए. आग इतनी भीषण थी कि कोई भी बचाने के लिए नहीं दौड़ा.

बारां से दमकल भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घटना घटित हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि डिवाइडर से टकराने के बाद इंजन में शॉर्ट सर्किट हुआ और ब्लास्ट होने के साथ इंजन में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. कार सवार यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसा इतना भीषण था कि पुलिस को दोनों के शव एक बोरे में ले जाना पड़ा.

Rajasthan: सीएम अशोक गहलोत बोले- BJP या RSS से कोई दुश्मनी नहीं लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget