एक्सप्लोरर

Rajasthan: CM Ashok Gehlot ने RSS पर साधा निशाना, गौशालाओं को लेकर किया बड़ा एलान

Jodhpur News: सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से 1.56 करोड़ के अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में नंदी गौशालाएं खोली जा रही हैं, जिससे बेसहारा गौवंश को आश्रय मिलेगा.

Rajasthan Gaushalas Government Grant: राजस्थान (Rajasthan) में गौशालाओं को वर्ष में 6 की जगह 9 महीने सरकारी अनुदान मिलेगा (Government Grant), जिससे गौशालाओं को संबल प्राप्त होगा. मुख्ममंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ये घोषणा की है. रविवार को सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला में राजस्थान गौ सेवा समिति की ओर से आयोजित गौरक्षा संत हुंकार सभा को सीएम ने संबोधित किया. सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 1.56 करोड़ के अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में नंदी गौशालाएं खोली जा रही हैं, जिससे बेसहारा गौवंश को आश्रय मिलेगा. सीएम ने कहा कि राज्य सरकार एक करोड़ रुपये के अनुदान से सभी ग्राम पंचायतों में सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशालाएं खोलने जा रही है. गौशालाएं खोलने में आने वाली सभी प्रशासनिक अड़चनों को दूर करने और गौचर भूमि का संरक्षण करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.

गौसेवकों का सम्मान सरकार का कर्तव्य
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, मुख्यमंत्री पशुधन निशुल्क दवा योजना के तहत सरकार पशुओं के लिए भी दवाइयां मुफ्त उपलब्ध करवा रही है, जिससे उनके उपचार में सुविधा हो. सीएम ने कहा कि गौसेवक घर परिवार छोड़कर निस्वार्थ भावना से गौ सेवा में लगे रहते हैं इसलिए उनकी भावना का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य है. सीएम गहलोत के संबोधन के दौरान मंच जय श्रीराम के नारे की गूंज रहे थे. 

Rajasthan: जोधपुर के कबूतर चौक पर युवक पर नकाबपोश पर किया चाकू से हमला, जांच पड़ताल शुरू

हिंसा किसी रूप में बर्दाश्त नहीं
सीएम अशोक गहलोत ने RSS पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, कुछ RSS के लोग मुझे मिले. मैंने उन्हें मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक संदेश देने को कहा कि हम RSS या BJP के दुश्मन नहीं हैं. हमारी उनसे कोई दुश्मनी नहीं है, होनी भी नहीं चाहिए. खाली आप एक काम करो कि हिंसा किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं हो. महात्मा गांधी ने भी कहा था कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकती है. गांधी जी ने कहा था कि आंख के बदले आंख की नीति पर चलने से सारी दुनिया के अंधे होने का खतरा है, किसी को भी हिंसा बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए. हिंसक तत्वों का बहिष्कार करना चाहिए. 


Rajasthan: CM Ashok Gehlot ने RSS पर साधा निशाना, गौशालाओं को लेकर किया बड़ा एलान

ये लोग रहे मौजूद 
कार्यक्रम में गौपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्थान गौ सेवा आयोग के चेयरमैन मेवाराम जैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, श्रीमूलक पीठाधीश्वर के राजेन्द्र दास जी महाराज, महंत दिनेश गिरी समेत प्रदेश भर से आए साधु-संत, राजस्थान गौ सेवा समिति पदाधिकारी और गौशालाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 

जोधपुर: सेंट्रल जेल में कैदियों का कारनामा जान सभी हैरान, गुप्तांग में छुपाकर ले जा रहे थे ये सामान, तलाशी में पकड़े गए

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
Bharatpur News: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
भरतपुर: मृतक सर्राफा व्यापारी के परिवार से मिले टीकाराम जूली, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल
नितिन गडकरी के एक्सप्रेसवे दौरे से पहले बड़ा हादसा, खड़ी मिनी बस में घुसा डंपर, एक की मौत, 15 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget