एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- 'आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा...'

Ashok Gehlot On Pahalgam Terror Attack: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. उन्होंने इसे कायराना हमला करार दिया है.

Kashmir Terror Attack: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद यानी बुधवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर पर कायराना हमला करार दिया है. उन्होंने कहा है कि इस हमले की मैं भर्त्सना करता हूं.

अशोक गहलोत ने आगे कहा, "देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है. उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं."

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सब को अंदर तक झकझोर दिया है. पहलगाम कोई सीमावर्ती इलाका नहीं है बल्कि कश्मीर का अंदरूनी इलाका है जो पर्यटन के लिए मशहूर है. यहां तक पहुंचे आतंकी पर्यटकों को निशाना बनाकर देशभर में दहशत फैलाने के नापाक इरादे रखते हैं." 

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को अलग कर कोई रहम नहीं दिखाया बल्कि ऐसा इसलिए किया, जिससे महिलाओं और बच्चों को उनके पति और पिता की उनकी आंखों के सामने मारने का जीवनभर का दुख और सदमा दे सकें. हथियारों के बल पर निहत्थों को निशाना वाले समझ लें, भारत देश कभी ऐसे कायराना हमलों से न डरा है और न ही डरेगा. ऐसे आतंकियों को हमारे सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का यह बयान आतंकवादियों द्वारा मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के एक पर्यटन स्थल में गोलीबारी और 26 लोगों की हत्या करने के बाद आया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे. 

पहलगाम आतंकी हमला साल 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget