एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर अजमेर शरीफ के दीवान सैयद नसीरुद्दीन का बड़ा बयान, 'मजहब पूछकर मारने वाले पर अल्लाह की...'

Kashmir Pahalgam Terrorist Attack: अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन ने पहलगाम हमले पर कहा कि भारत सरकार से अपील करता हूं कि आतंकियों को जड़ से खत्म किया जाए और इन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर राजस्थान के अजमेर में स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि मजहब पूछ कर मारा जाना इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना है. मजहब पूछकर पर्यटकों को मारने वाले आतंकियों पर अल्लाह की लानत भेजता हूं.'

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने आगे कहा, "यह जानवरों से भी बदतर हरकत है. भारत सरकार से अपील करता हूं कि इन्हें जड़ से खत्म किया जाए और इनको इन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए. पुलवामा हमले की तरह इन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना चाहिए . कश्मीर शांति और तरक्की की तरफ आगे बढ़ रहा था." 

इस्लाम में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं- सैयद नसीरुद्दीन

चिश्ती ने कहा कि यह हमला वहां की शांति और तरक्की को रोकने की साजिश है. इस मामले में मजहब के नाम पर आतंक फैलाया गया, कोई भी मजहब इस तरह की हरकत की इजाजत कतई नहीं देता. इस्लाम में इस तरह के आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है. बेगुनाहों को मारने की इस्लाम कतई इजाजत नहीं देता.

उन्होंने कहा कि मजहब के नाम पर लोगों का कत्ल करने वाले सबसे बड़े गुनहगार हैं. बेगुनाहों का कत्ल कर इंसानियत को खत्म करने की साजिश की गई है ऐसे आतंकियों को चुन-चुन कर मारने की जरूरत है. इन्हें जड़ से खत्म करने की जरूरत है  इनके खात्मे का अब सही वक्त आ गया है.

बता दें कि सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ऑल इंडिया सूफी सज्जादा नशीन काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं.

आंतकी हमले में 26 लोगों की मौत

गौरतलब है कि आतंकवादियों ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget