एक्सप्लोरर

मिडिल ईस्ट की जंग पर सचिन पायलट बोले, 'रसोई गैस की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को...'

LPG Shortage News: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पूरी दुनिया में खराब माहौल बना हुआ है. भारत एक बहुत बड़ा मुल्क है. हमारी क्या भूमिका रहेगी, इस बारे में केंद्र सरकार को सबकुछ साफ कर देना चाहिए.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अमेरिका, इजरायल और ईरान युद्ध को लेकर कहा है कि भारत सरकार को पहल करते हुए शांति की तरफ कदम उठाने चाहिए. भारत सरकार का जो भी स्टैंड है, वह साफ होना ही चाहिए. सरकार ने देश की पार्लियामेंट में कल जो रुख दिखाया था, उसे कारगर साबित करना चाहिए. युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो और शांति हो, इसी में सब लोगों का हित है.

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, ''पूरी दुनिया में खराब माहौल बना हुआ है. भारत एक बहुत बड़ा मुल्क है. हमारी क्या भूमिका रहेगी, हमारा क्या पक्ष है, क्या करना है, लाखों भारतीय वहां पर रहते हैं. वहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं, उनको वापस लाने के लिए हमने क्या प्रावधान किए हैं, सरकार को यह सब कुछ साफ कर देना चाहिए.''

जोधपुर: LPG डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष की अपील, 'घबराकर सिलेंडर का स्टॉक न करें'

ईंधन, रसोई गैस की कीमतों को लेकर सरकार खुलकर बोले- पायलट

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने आगे कहा, ''युद्ध के चलते आने वाले दिनों में ईंधन, रसोई गैस, पेट्रोल, क्रूड ऑयल रेट्स पर जो इंपैक्ट पड़ने वाला है, भारत सरकार को इस पर भी खुलकर बोलना चाहिए. यह भी बताना चाहिए कि हमने क्या स्टैंड लिए हैं.''

गोविंद सिंह डोटासरा ने क्या कहा?

वहीं, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने युद्ध को लेकर कहा, ''खाड़ी देशों में युद्ध के कारण जिस तरह से पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की किल्लत शुरू होने की बातें सामने आ रही है, उससे हर कोई चिंतित है. इस बारे में सरकार को अपना रुख साफ करना चाहिए. वास्तविकता के बारे में देश की जनता को बताना चाहिए.

राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा

सरकार पूरी तरह से US के सामने सरेंडर हो गई- डोटासरा

उन्होंने कहा, ''अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर की दिक्कत होती है तो उसका असर शादी-विवाह पर भी पड़ेगा. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार पूरी तरह से अमेरिका के सामने सरेंडर हो गई है. हमारे प्रधानमंत्री ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं. युद्ध प्रभावित देशों में फंसे हुए भारत के लोगों को सुरक्षित वापस लाए जाने के इंतजाम किए जाने चाहिए. प्रधानमंत्री को धरातल पर काम करना चाहिए और घूमना बंद करना चाहिए.''

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget