एक्सप्लोरर

Rajasthan: बचपन में कितने शरारती थे CM अशोक गहलोत? एक हादसा जिसे आज भी नहीं भूले, जानें

Rajasthan CM Ashok Gehlot: अशोक गहलोत के दोस्त ने बचपन के कई किस्से शेयर किए. कई ऐसी कहानियां जो आज तक मित्र नहीं भूले. कैसे सीएम गहलोत ने अपने पिताजी से जादूगरी सीखी और कार चलाना सीखी.

Ashok Gehlot News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बतौर मुख्यमंत्री अपना तीसरा कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं. राजनीति के जादूगर सीएम गहलोत के बचपन के मित्र और सहपाठी ग्रुप ने सीएम अशोक गहलोत को 72वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि सीएम गहलोत का बचपन कैसा था. कुछ ऐसे पल जो आज भी सीएम गहलोत सहित उनके बचपन के दोस्तों को याद हैं. कैसे स्कूल की पढ़ाई के दौरान हम स्कूल से निकल कर घूमने चले जाते थे, उन पलों को याद करते हैं. सीएम अशोक गहलोत के बचपन के मित्र रिखबचंद कोठारी ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कुछ अनसुने किस्से सांझा किये हैं. जानिए किया बताया...

रिखबचंद कोठारी ने बताया कि अशोक गहलोत बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे. हर एक्टिविटी में भाग लेते थे. उन्हें न्यूज़पेपर पढ़ने का बहुत शौक था. खबरें पढ़कर स्कूल में दोस्तों को एक भाषण के रूप में सुनाते थे. बचपन से ही हर चीज सीखना और समझने की ललक उनमें बहुत ज्यादा थी. बचपन से ही मिलनसार थे. दोस्तों ने बताया कि जब अशोक गहलोत दसवीं कक्षा में आए, उसके बाद हम लोग एक दूसरे से अलग हो गए. सीएम गहलोत के पिताजी बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत जादूगर थे. साथ ही नगरपालिका के चेयरमैन भी थे.

'बचपन से ही किसी से भी नहीं डरते थे'
रिखबचंद कोठारी ने बताया कि सीएम गहलोत और उनकी शुरुआती शिक्षा कच्ची क्लास से महामंदिर क्षेत्र के वर्धमान जैन स्कूल से शुरू हुई. इस स्कूल में हमने साथ-साथ पढ़ाई करके पांचवीं कक्षा पास की. इस स्कूल में पढ़ाई के दौरान हम तीन लोगों की खास दोस्ती हुआ करती थी. खेमसिंह परिहार, अशोक गहलोत में रिखबचंद कोठारी हमारे बचपन का एक किस्सा आज भी हमें याद है. हमारे मित्र खेमसिंह परिहार का फार्म हाउस हुआ करता था, फार्म हाउस के पास श्मशान घाट था. 

सभी दोस्त कई बार स्कूल के समय वहां से निकलकर फार्म हाउस पर मौज मस्ती करने निकल जाते थे. कई बार रात हो जाती तो उस श्मशान के रास्ते से निकलते थे. उस दौरान श्मशान में अंतिम संस्कार चल रहा होता था, तो दोस्त घबरा जाते थे, लेकिन अशोक गहलोत कभी नहीं घबराते थे. क्योंकि वह कहते थे कि मेरे पिताजी जादूगर हैं. हमारे घरों में तो खोपड़ी ऐसे ही पड़ी रहती है. धीरे-धीरे सीएम अशोक गहलोत ने अपने पिताजी से जादूगरी का हुनर भी सीख लिया था.

'सीएम अशोक गहलोत ने कार चलाना सीखा'
रिखबचंद कोठारी  ने बताया कि हम लोगों ने पांचवीं कक्षा पास कर ली थी और सुमेर स्कूल में चले गए थे. वहां आठवीं कक्षा में हम दोनों के पास साइकिल हुआ करती थी. हमारे एक दोस्त खेमसिंह परिहार के पास विंटेज कार थी. सीएम गहलोत ने खेमसिंह से कहा कि मुझे भी कार चलाना सीखना है. एक दिन खेमसिंह  अपनी कार लेकर आए. ऐसे ही लाल मैदान में कुछ दूरी तक कार चलाई. फिर सीएम गहलोत ने कहा कि अभी मजा नहीं आ रहा है, कहीं दूर चलते हैं. ऐसे में खेमसिंह परिहार ने कहा कि मेरे पास पेट्रोल के रुपये नहीं हैं. 

अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोल का इंतजाम मैं कर दूंगा. कार को लेकर शिप हाउस के पास फायर बिग्रेड के कार्यलय पहुंचे, जहां से कार में पेट्रोल भरवाया. उसके बाद अशोक गहलोत ने कहा कि कार ड्राइव मैं करूंगा और ड्राइवर सीट पर बैठ गए. जैसे ही कार फायर बिग्रेड से बाहर निकली, वहां पर एक हादसा हो गया. हादसे में सीएम गहलोत घबरा गए थे. उन्होंने ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर पर पांव रख दिया, जिससे कार तेज रफ्तार से दौड़ने लगी और दीवार से टकरा गई. 

कोठारी ने बताया कि दोस्त खेमसिंह परिहार ने कार को कंट्रोल करने में मदद की, नहीं तो आज न वह होते न अशोक गहलोत. उन्होंने कहा कि यह घटना हमारे जीवन की ऐसी घटना है, जिसे हम लोग कभी नहीं भूलते हैं. जब भी इस घटना को याद करते हैं, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. कई बार इस घटना को लेकर हम लोग हंसते भी हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Politics: CM पर भड़के BJP विधायक मदन दिलावर, पूछा- 'अशोक गहलोत को हिंदू कौन मानेगा?'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget