एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Arrested: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध, जयपुर में AAP कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

AAP Protest in Jaipur: जयपुर में बीजेपी मुख्यालय के बाहर आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज की वजह से भगदड़ मच गयी. कार्यकर्ता सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे.

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी कई राज्यों में सड़कों पर उतरी हुई है. जयपुर में आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर गिरफ्तारी का विरोध जताया.

दर्जनों कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गये. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कार्यालय में बीजेपी के आला नेताओं की बैठक चल रही थी. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. आप कार्यकर्ता ज्योति नगर स्थित कार्यालय से रैली के रूप में बीजेपी मुख्यालय तक पहुंच गये.

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का हल्ला बोल

देखते-देखते कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की. आप कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर बीजेपी मुख्यालय में घुसने लगे. पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. आप कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की वजह से बीजेपी मुख्यालय के बाहर अफरा तफरी का माहौल बन गया. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में गुरुवार की रात प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी में रोष है.

बीजेपी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

पालीवाल ने कहा कि यही कारण है कि उन्होंने देश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ता बीजेपी मुख्यालय के बाहर गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने आए थे, लेकिन राजस्थान की बीजेपी सरकार के दबाव में पुलिस ने लाठीचार्ज किया. 

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सचिन पायलट बोले- 'जांच होनी चाहिए लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Karwa Chauth Moonrise Time: करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
करवा चौथ पर राजस्थान में कब निकलेगा चांद? जयपुर से उदयपुर तक जानें समय
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget