एक्सप्लोरर

Rajasthan Election: 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये, CM केजरीवाल ने दी ये आठ गारंटी

Rajasthan Assembly Elections 2023: दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर राजस्थान चुनाव पर है. राजस्थान चुनाव को लेकर आप ने अपनी गारंटी जारी की है.

Rajasthan News: आम आदमी पार्टी (AAP) राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Elections) की तैयारियों में जुटी हुई है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को ही जयपुर (Jaipur) का दौरा किया और वहां की जनता से उनकी पार्टी के समर्थन में वोट करने की अपील की. इस बीच, अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान के लिए गारंटी की घोषणा की है जिसमें बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान, महिला सुरक्षा, शहीद सम्मान राशि और कर्मचारी वर्ग के लिए गारंटी का वादा किया गया है. 

बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी
आप की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान में भी हर महीने घर-घर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया है. राजस्थान के सभी गांव और शहरों में 24 घंटे बिजली दी जाएगी. वहीं हर बच्चे को मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी. सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा. स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए दी गई गारंटी की बात करें तो आप का कहना है कि यह दिल्ली की तरह राजस्थान के हर नागरिक के लिए मुफ्त इलाज का इंतजाम करेगी. दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे. यहां भी हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा. 

आप की भ्रष्टाचार मुक्त राजस्थान की गारंटी
केजरीवाल की गारंटी में कहा गया है कि दिल्ली की तरह राजस्थान में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा. किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए किसी को वहां नहीं जाना पड़ेगा. दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी किया जाएगा. फोन पर कॉल करके ही काम बताया जा सकेगा. 

महिलाओं के लिए यह है गारंटी

महिलाओं को विशेष घोषणा की गई है. इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये उनके खाते में भेजे जाएंगे.  भारतीय सेना और राजस्थान पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होते हैं तो उनके परिवार को एक करोड़ रुपये सम्मान राशि के रूप में दिया जाएगा. इसके अलावा सभी विभागों के कॉन्ट्रैक्ट, प्लेसमेंट और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया गया है. यह वादा भी किया गया है कि अगर आप की सरकार आई तो कॉन्ट्रैक्ट की व्यवस्था को खत्म कर दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: भरतपुर संभाग का सियासी पारा रहेगा हाई, BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा, CM गहलोत करेंगे सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य, बहिष्कार की अपील
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
जोधपुर में सरपंच चुनाव के बीच बवाल, समर्थकों में पत्थरबाजी और तोड़फोड़
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
IAS शिखर अग्रवाल की संपत्ती विवाद प गरमाई सियासत, न्यायिक जांच की मांग तेज
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी
जयपुर वक्फ जमीन घोटाले में नया मोड़, हाईकोर्ट पहुंचा 25 हजार का इनामी

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget