एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: भरतपुर संभाग का सियासी पारा रहेगा हाई, BJP की परिवर्तन संकल्प यात्रा, CM गहलोत करेंगे सभा

Rajasthan Election 2023: आगामी चुनाव में भरतपुर संभाग पर बीजेपी-कांग्रेस दोनों की नजर है. बीते चुनाव में यहां से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था, तो वहीं कांग्रेस इस कामयाबी को दोहराने के फिराक में है.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान विधानसभा चुनाव महज कुछ महीने और बाकी हैं, ऐसे में प्रदेश की सियासत में सरगर्मियां बढ़ गई हैं. मतदाताओं को रिझाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी लगातार घोषणाएं करने के अलावा आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. आगामी विधानसभा चुनाव में भरतपुर संभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. वर्तमान में भरतपुर संभाग में कुल 7 सीटें हैं, यही वजह है कि दोनों सियासी जमातों का फोकस पूर्वी राजस्थान के भरतपुर संभाग पर है. पिछले विधानसभा चुनाव में भरतपुर की सभी सीटों पर जीत के बाद ही कांग्रेस प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने में कामयाब रही थी. 

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भरतपुर संभाग में बीजेपी का सूफड़ा साफ हो गया था और बीजेपी सत्ता से बाहर हो गई थी. इस बार बीजेपी के स्थानीय नेताओं के अलावा केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर भरतपुर संभाग पर है. बीजेपी भरतपुर संभाग से जीत दर्ज कर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान कर चुकी है. वहीं सीएम अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस भी 2018 की कामयाबी को दोहराने के लिए जोरशोर से जुटी हुई है. यही वजह है कि सीएम गहलोत बीते 6 महीने 6 बार भरतपुर का दौरा कर चुकी है. 

भरतपुर का ये नेता कर चुके हैं दौरा

बीजेपी के बड़े नेता लगातार भरतपुर का दौरा कर रहे हैं. बीते कुछ दिनों में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेता भरतपुर संभाग का दौरा कर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे चुके हैं. आगामी चुनाव के मद्देनजर बीजेपी पूरे राजस्थान में 'परिवर्तन संकल्प यात्रा' निकाल रही है. भरतपुर संभाग के सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश जी से बीजेपी ने बीते 2 सितंबर से परिवर्तन संकल्प यात्रा शुरू की है.

भरतपुर जिले में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा 6 सितंबर को शाम लगभग 6 बजे भरतपुर पहुंचेगी, जहां आम सभा का आयोजन किया जायेगा. आम सभा के बाद 'परिवर्तन यात्रा' में शामिल लोग भरतपुर में रात्रि विश्राम करेंगे. इसके अगले दिन यानि 7 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा कुम्हेर-डीग विधानसभा गुजरते हुए मेवात पहुंचेगी, फिर मेवात से होते हुए ये यात्रा कामां और नगर पहुंचेगी. परिवर्तन संकल्प यात्रा में बीजेपी के कई दिग्गज नेता जनता से रुबरु होंगे. 

सीएम गहलोत 7 सितंबर को भरतपुर में होगी सभा

बीजेपी के संकल्प यात्रा के दौरान ही 7 सितंबर को सीएम अशोक गहलोत भरतपुर संभाग के पहाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगे. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 7 सितंबर को भरतपुर संभाग में डीग जिले के पहाड़ी कस्बे के अमरूका में जनसभा को संबोधित करेंगे. कामां विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक जाहिदा खान की स्थिति को मजबूत करने की नियत से सीएम अशोक गहलोत की ये जनसभा आयोजित की जा रही है. 7 सितंबर को मेवात में बीजेपी संकल्प यात्रा पहुंचेगी तो दूसरी सीएम गहलोत जनसभा करेंगे, इसका फायदा किसको मिलेगा ये चुनाव परिणामों के बाद ही साफ होगा.

ये भी पढ़ें: One Nation One Election: वन नेशन, वन इलेक्शन पर CM गहलोत का केंद्र पर निशाना, कहा- 'आप सबको साथ लेकर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget