एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर AISSC अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती का बड़ा बयान, बोले- 'पारदर्शिता लाना जरूरी'

Syed Naseruddin Chishty On Waqf Bill: एआईएसएससी अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने वक्फ बिल पर कहा कि इसमें कई सेक्शन बहुत अच्छे हैं. जबकि कुछ पर हमारी चिंताएं हैं, जिस पर एक्सपर्ट से बात चल रही है.

Ajmer News Today: वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर पूरे देश में सियासी हलचल है. गुरुवार (8 अगस्त) को लोकसभा में पेश वक्फ बोर्ड बिल अटक गया. इसको लेकर लोगों से तरह-तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है. वक्फ बोर्ड के मुद्दे पर एआईएसएससी अध्यक्ष ने सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ में पारदर्शिता लाने की जरूरत है.

ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल अजमेर (AISSC) के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 कहा कि पॉर्लियामेंट में पेश होने वाले बिल पर नजर रहेगी, मुझे उम्मीद इस बिल पर सार्थक चर्चा होगी और एक अच्छा बिल बनेगा. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यह विशेष रुप से मुसलमानों के हित में आएगा.

'वक्फ फंड के दुरुपयोग पर जांच की जरुरत'
एआईएसएससी अध्यक्ष ने सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "वक्फ बोर्ड में भ्रष्टाचार सहित जो अन्य मुद्दे हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा." उन्होंने कहा्, "हम लोग मुख्य रुप से दरगाहों का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऑल इंडिया सूफी काउंसिल बहुत सारे दरगाह जुड़े हुए हैं. वक्फ बोर्ड में सबसे बड़े स्टेक होल्डर्स दरगाह हैं." 

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि मैं भी चाहता हूं कि वक्फ बोर्ड में कुछ बदलाव आए. उन्होंने कहा, "वक्फ की प्रोपर्टी को देखकर मैं चाहता हूं कि इसमें पारदर्शिता लाना जरूरी है. इसमें जो फंड का गलत इस्तेमाल होता है, उसका सही इस्तेमाल होना जरूरी है. इसके फंड के गलत इस्तेमाल पर जांच की जरूरत है.

'बिल पर सरकार का करें सहयोग'
वक्फ बिल को लेकर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा, "इसको लेकर हमारी भी कुछ चिंताएं हैं." उन्होंने कहा कि एक बार बिल पेश हो जाए फिर हम अपनी बात सरकार के सामने रखेंगे. एआईएसएससी अध्यक्ष ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि सरकार गौर से सबकी बातों को सुनकर एक अच्छा बिल लाएगी.

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि कुछ लोग लोगों को गुमराह कर रहे हैं.  उन्होंने कहा, "मैं गुमराह करने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वो सरकार का सहयोग करें. यह मुसलमानों से संबंधित एक महत्वपूर्ण मुद्दा है. इस पर अच्छा बिल बनना जरूरी है, यह वक्त की जरूरत है."

'फंड और लैंड के दुरुपयोग होना चाहिए खत्म'
वक्फ की प्रोपर्टी के दुरुपयोग पर सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि वक्फ में जो भ्रष्टाचार है, इसके अलावा फंड और लैंड के दुरुपयोग का मामला है, यह दूर होना चाहिए. उन्होंने कहा, "जिसका इस्तेमाल गरीब और असहाय लोगों की सहायता और समाज की तरक्की में इस्तेमाल होना चाहिए. इसलिए वक्फ में पार्दशिता लाना जरूरी है." सैयद नसीरुद्दीन ने कहा कि बिल के कुछ सेक्शन हमें बहुत अच्छे लगे हैं और कुछ पर हमारी एक्सपर्ट से बात हो रही है.

ये भी पढ़ें: 'कांग्रेस ने लूटपाट और भ्रष्टाचार...', मंत्री मदन दिलावर का तंज, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget