एक्सप्लोरर

Agnipath Protest: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किया अग्निपथ योजना का विरोध, हनुमान बेनीवाल बोले- 2024 में भुगतना पड़ेगा अंजाम

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने अग्निपथ योजना का विरोध किया. इसमें पार्टी के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल भी मौजूद रहे.

Jodhpur News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (NDP) के संयोजक हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में आज जोधपुर के रावण के चबूतरे मैदान में आम सभा का आयोजन किया गया. अग्निपथ के विरोध में प्रदेश के 33 जिला से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और 3 विधायक सहित पदाधिकारियों ने इस सभा में संबोधन किया. विरोध प्रदर्शन में युवाओं का जनसैलाब उमड़ा और सेकड़ो की भीड़ पंडाल में मौजूद रही.

योजना को बंद नहीं करने पर किया जाएगा विरोध
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की गई है. इसका हम विरोध करते हैं. युवाओं में भारी आक्रोश है. जोधपुर की युवा हुंकार महारैली की आम सभा में उन्होंने केंद्र सरकार और राजस्थान सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के विरोध में केंद्र सरकार है कृषि कानून लागू किए तो मैंने एनडीए से संबंध तोड़ दिए. अब युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. मैं अग्नीपथ योजना का विरोध कर रहा हूं सरकार इस योजना को बंद नहीं करेगी तब तक इसका विरोध किया जाएगा.

Udaipur News: पाकिस्तान से आए 9 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, बताया पाक में कैसे हैं अल्पसंख्यकों के हालात

'2023 में हो जाएगा बीजेपी का सूपड़ा साफ'
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि 2023 में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उपचुनाव के जो नतीजे आए हैं जहां कहीं पर भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने चुनाव लड़ा है वहां पर बीजेपी हार गई और घर चली गई. कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही मिले हुए हैं. राहुल गांधी, सोनिया गांधी को केवल नोटिस दिया जा रहा है. उसे कुछ गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहा है. मोदी जी इस गिरफ्तार करना चाहिए. राजस्थान विधानसभा के चुनाव 2023 में सभी 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे आरएलपी की सरकार बनेगी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों को विरुद्ध कई मामले है दोनो को एक साथ जेल के एक बैरक में रखूंगा क्योकि दोनो की पुरानी दोस्ती हैं में वसुंधरा से लड़ा उसको राजस्थान से फुर्र कर दिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर के बेटे को हराकर जादू को छू मंत्र कर दिया

'पीएम से है लड़ाई'

इसके साथ ही उन्होंने हमारी लड़ाई प्रधानमंत्री से है क्योंकि वह सबसे ज्यादा झूठ बोलते हैं. किसानों के लिए कृषि कानूनी लेकर आए इसका मैंने विरोध करते हुए एनडीए का साथ छोड़ दिया. अब जवानों के खिलाफ हैं. अग्नीपथ योजना को बंद नहीं किया तो 2024 का अंजाम भुगतना होगा. हनुमान बेनीवाल ने मंच से ज्ञापन देने की बात कही इस दौरान एडीएम नेहरा पहुंचे लेकिन मेहरा को ज्ञापन देने से मना कर दिया. जिला कलेक्टर को बुलाने की मांग की जिला कलेक्टर के नहीं आने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान बेनीवाल मंच पर ही बैठकर विरोध कर रहे हैं.

Rajasthan Corona Update: पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 97 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 858 हुए

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
राजस्थानः बिना बजट कैसे होगी स्कूलों में साफ-सफाई? टीचर्स के लिए मुसीबत बना फरमान
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
जोधपुर: पीढ़ियों से मिट्टी के दीये बना रहा रामलाल का परिवार, दिवाली पर बढ़ी मांग
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
'आखिर कब तक मरती रहेंगी प्रसूताएं?', कोटा में सड़कों पर उतरी वेलफेयर पार्टी
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा
राजस्थान: दीपोत्सव का बजट अटका, भगवान के दरबार में अंधेरा, अशोक गहलोत ने घेरा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget