एक्सप्लोरर

Bundi News: तालाब में नहाने के दौरान दो भाइयों की डूबने से गई जान, गांव में पसरा मातम

Rajasthan के बूंदी में बड़ा हादसा हो गया है. दरअसल, गुढानाथावतान गांव के तालाब में नहाने गए दो चचरे भाइयों की डूबने से जान चली गई. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी में गुढानाथावतान गावं में छोटे तालाब में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और अपने स्तर पर रेस्क्यू चलाया. यहां तालाब से 20 मिनट की मशक्कत के बाद दोनों शव बाहर निकाल दिए गए. सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. गमगीन माहौल में शवों को बूंदी मोर्चरी लाया गया. जहां परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द  कर दिया है. बताया जा रहा है कि आधा दर्जन बच्चे गुढानाथावतान गांव में स्थित छोटे तालाब में नहा रहे थे तभी एक किशोर गहरे पानी में डूबा तो दूसरा उसे बचाने के लिए गया और दोनों पानी में समा गए.

सदर थाने के उपनिरीक्षक इरशाद खान ने बताया कि गुढानाथावतान गांव में एक छोटा तालाब बना हुआ है. जहां बरसात के पानी आने से गांव की कुछ बच्चे नहाने के लिए गए थे. तभी दो बच्चे गहरे पानी में नहाने के लिए चले गए. इनमें कौशल राज बैरवा आयु 16 वर्ष, राजेंद्र बैरवा  उम्र 17 वर्ष की पानी में डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि गहरे पानी में पहले कौशल राज गया इसे बचाने के चक्कर में राजेंद्र पानी में चला गया और दोनों पानी में समा गए. किनारे पर ना रहे बच्चों ने घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी.

जहां ग्रामीण मौके पर पहुंचे सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान पहुंचे जहां ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को बाहर निकाल लिया गया. पुलिस को ग्रामीणों ने बताया की गावं के किसी व्यक्ति ने खाली पड़ी जमींन पर खुदाई करवाकर तालाब बनाया था. वो इसमें मछली पालन करना चाहता था. लेकिन कई सालो से यह जगह खाली पड़ी हुई है. बारिश के दिनों में यहां भारी पानी भर जाता है. वही पानी इन बच्चे के लिए मौत का काल बन गया. 

मृतक के घर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
तालाब में दो चचेरे भाइयों की डूबने की जानकारी मिलने पर एडीएम करतार सिंह, एसडीएम हेमराज परिड़वाल, थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. उधर प्रशासनिक अधिकारी बूंदी हॉस्पिटल में भी मौजूद रहे. घटना के बाद एडीएम करतार सिंह ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. परिवार के लोगों ने घटना के बाद सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की है. 

बरसात के मौसम में बरते विशेष सावधानी- जिला कलेक्टर  
जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने बरसात के मौसम में जिले के आमजन को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो गया है. इस मौसम कुछ विशेष सावधानियां बरतकर अनावश्यक जनहानि से बचा जा सकता है. साथ ही होने वाली परेशानी से भी बचाव होगा. उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि बरसात के समय में भरे हुए पानी तथा बिजली के खुले तार या खुला हुआ ऐसा सिस्टम, जिससे करंट आने की संभावना हो उसके पास नहीं जाए.

उन्होंने कहा कि इस मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना होती है, इसलिए पेड़ के पास अथवा पेड के नीचे शरण नहीं लें. इस संबंध में एनडीआरएफ की ओर से बचाव के लिए जारी वीडियो के अनुसार स्वयं का बचाव करें और अन्य लोगों को भी जारूगक करें.

यह भी पढ़ें:

Bundi News: बूंदी के हिंडोली कृषि मंडी की बदलेगी तस्वीर, मॉर्डन टॉयलेट सहित मिलेंगी कई सुविधाएं

Kota News: कोटा में बिजली के पोल पर केबल में लगी आग, एक के बाद एक धमाके से सहमे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget