एक्सप्लोरर

गुरुग्राम के नामी निजी अस्पताल में विदेशी महिला से रेप, पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को किया गिरफ्तार

Gurugram News: गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में एक विदेशी महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया गया है. घटना रविवार सुबह की है. पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है.

Gurugram Rape News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के नामी निजी अस्पताल में विदेशी महिला के साथ अस्पताल के अटेंडेंट द्वारा रेप करने का आरोप लगा है.  पुलिस ने आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार्ब ने मंगलवार को बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल के 24 वर्षीय अटेंडेंट को कजाकिस्तान की 51 वर्षीय महिला के साथ अस्पताल के कमरे में रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

कजाकिस्तान की महिला का आर्थोस्कोपी सर्जरी के बाद इलाज चल रहा था. इसी दौरान 24 वर्षीय अटेंडेंट ने 51 वर्षीय कजाकिस्तान की महिला के साथ रेप किया जिसके आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपी अटेंडेंट को जिला अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

9 जुलाई को  कराया गया था सर्जरी के लिए भर्ती
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह की गई. जो गुरुग्राम के   सेक्टर 51 स्थित आर्टेमिस अस्पताल में घटित हुई, जहां कजाकिस्तान की महिला को 9 जुलाई को आर्थोस्कोपी सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था. पुलिस ने कहा की सर्जरी 13 जुलाई को की गई और उसे उस कमरे में रेफर कर दिया गया जहां वह अपनी बेटी के साथ थी. 

इसी दौरान अस्पताल के अटेंडेंट ने कथित तौर पर महिला के साथ सुबह-सुबह रेप किया. जिस समय अटेंडेंट ने विदेशी महिला के साथ रेप किया, वह बेहोश थी लेकिन महिला की बेटी ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया. लड़की द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी अटेंडेंट कमरे से भाग गया. लेकिन महिला की बेटी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. 

अस्पताल से भाग गया आरोपी
पीड़िता की बेटी की शिकायत के मुताबिक उसकी मां अस्पताल में भर्ती थी. सर्जरी के बाद उस वक्त वह दवाइयों के असर के कारण पूरी तरह से होश में नहीं थीं. उसके कमरे में अटेंडेंट के तौर पर तैनात अस्पताल कर्मी ठाकुर सिंह उसकी मां के साथ रेप (उंगली मैथुन)  कर रहा था. जब उसने विरोध किया तो आरोपी वहां से भाग गया और उसने अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया और पुलिस को भी बुलाया और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई. 

शिकायत के बाद  सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (2) (ई) के तहत एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने  आरोपी अटेंडेंट को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान राजस्थान के तिजारा जिले के खैरथल के मूल निवासी ठाकुर सिंह (24) के रूप में हुई. पुलिस ने कहा कि उसे जिला अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

महिला मरीज को दे दी गई है अस्पताल से छुट्टी 
दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन की ओर से आर्टेमिस के प्रवक्ता असगर अली ने कहा कि आर्टेमिस अस्पताल हमेशा अपने मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. इस आरोप के बदले में हम यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि इसमें शामिल सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए और गहन और निष्पक्ष जांच की जाए ताकि सत्य और न्याय कायम रहे. जांच होने तक वह अस्थायी तौर पर सेवा से बाहर रहेंगे.  महिला मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल अस्पताल के अटेंडेंट आरोपी ठाकुर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल आरोपी जेल पहुंच गया है.

राजेश यादव की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Punjab News: 'बॉर्डर खुलते ही दिल्ली का करेंगे रुख', किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget