एक्सप्लोरर

Punjab News: 'बॉर्डर खुलते ही दिल्ली का करेंगे रुख', किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बयान

Punjaba Farmer Protest: फसलों पर एमएसपी सहित अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर किसान शंभू बॉर्डर पर जमे हुए हैं. हालिया दिनों हॉईकोर्ट ने बॉर्डर को प्रायोगिक तौर पर खोलने को लेकर हरियाणा सरकार आदेश दिया है.

Pujab News Today: किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया कि जब नेशनल हाईवे खुलेगा किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे. वर्तमान में अंबाला स्थित पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेड लगाया गया. उनके इस ऐलान ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है.

इसकी वजह यह है कि हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से शंभू बॉर्डर को प्रायोगिक तौर पर खोलने को कहा है. हालांकि हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हरियाणा सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका अधिवक्ता अक्षय अमृतांशु ने दायर की है. 

सुप्रीम कोर्ट में दायर इस याचिक में हरियाणा सरकार ने नाकेबंदी हटाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देते हुए, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है. फिलहाल किसान ने 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं.

'किसान करेंगे दिल्ली का रुख'
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) दल के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मंगलवार (16 जुलाई) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी अलग-अलग मांगो को लेकर किसान 'दिल्ली चलो कार्यक्रम' के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ कूच करेंगे. जिसमें फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी भी शामिल है. उन्होंने कहा कि जब भी सड़क खुलेगी, हम तुरंत दिल्ली की तरफ प्रस्थान करेंगे. 

इस दौरान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, "जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है, वे आंदोलन जारी रखेंगे." उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि किसानों ने पूरे आंदोलन के दौरान कभी भी हाइवे को जाम नहीं किया है. एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि वह ट्रैक्टर ट्राली के साथ दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे और जहां वो शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहते हैं. 

बीजेपी पर सड़क ब्लॉक करने का आरोप
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) दल के नेता ने किसानों से अपील की वह अपनी मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर या रामलीला मैदान का रुख करें. उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी भी सड़क को बंद करने की उनकी कोई मंशा नहीं है. डल्लेवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से यह बात साफ हो गई है कि किसानों ने नहीं बल्कि बीजेपी सरकार ने सड़कों को ब्लॉक किया था.

'अंबाला एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे किसान'
एक और किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि किसान एकजुट होकर 17 और 18 जुलाई को किसान कार्यकर्ता नवदीप सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ अंबाला एसपी के ऑफिस का घेराव करेंगे. दरअसल, किसान कार्यकर्ता नवदीप सिंह को विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. उन पर दंगा भड़काने और हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया गया.

हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को दिया था ये आदेश
बता दें, बीते 10 जुलाई को हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से प्रायोगिक तौर पर एक हफ्ते के अंदर शंभू बॉर्डर खोलने का आदेश दिया था. इस मौके पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया था अगर उनके क्षेत्र में प्रदर्शनकारी इकट्ठे होते हैं तो सुनिश्चित करने की कोशिश की जाए जब भी जरुरत हो उन्हें नियंत्रित किया जाए.

ये भी पढ़ें: Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़ कर तीन को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget