एक्सप्लोरर

पंजाब में अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, 'अगले डेढ़ महीने में हम राज्य के 13 हजार...'

Punjab News: 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है. अगले डेढ़ महीने में हम राज्य के सभी 13,000 गांवों में जाएंगे और लोगों से बात करेंगे.

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (16 मई) को कहा कि पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त करने के लिए राज्य में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाली जाएगी. केजरीवाल ने इस ‘नशा मुक्ति यात्रा’ को जन क्रांति करार दिया. केजरीवाल ने पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के लंगरोया गांव में चल रहे 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई अब इस बुराई के खिलाफ जन आंदोलन में तब्दील हो गई है.

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ''नशे के खिलाफ पूरा प्रदेश एकजुट है. नशा मुक्ति यात्रा आज एसबीएस नगर से शुरू हो रही है. अगले डेढ़ महीने में हम राज्य के सभी 13,000 गांवों में जाएंगे और लोगों से बात करेंगे. शहरों में हम हर वार्ड में जाएंगे.'' 

'पंजाब में नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी'

आप नेता ने आगे कहा, ''पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ निर्णायक लड़ाई चल रही है और गांव-गांव को नशा मुक्त बनाया जा रहा है. सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे न तो नशा करेंगे और न ही गांवों में इसकी बिक्री होने देंगे. पुलिस और प्रशासन नशे के खिलाफ इस आंदोलन में लोगों का साथ देने के लिए मौजूद है.'' उन्होंने ग्रामीणों से यह भी आग्रह किया कि वे मादक पदार्थ के मामलों में गिरफ्तार लोगों की जमानत में मदद न करें.

पिछले ढाई महीने में 10 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार

केजरीवाल ने दावा किया, ''आम आदमी पार्टी की सरकार मादक पदार्थों की समस्या पर लगाम लगाने के लिए कदम उठा रही है और इस साल अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी तरन तारन जिले में हुई है, जहां 85 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है. पिछले ढाई महीने में 10,000 से अधिक तस्कर गिरफ्तार किए गए, जिनमें 8,500 बड़े तस्कर शामिल हैं.''

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के वादे पर कर रहे काम- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, ‘‘चुनाव के समय हमने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था और हम अपना काम कर रहे हैं. जरूरत पड़ी तो हम अपनी जान देने के लिए भी तैयार हैं. नशे की लत के शिकार लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे. राज्य भर के पुनर्वास केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. अगले वर्ष गांवों में व्यायामशालाएं और मैदान बनाए जाएंगे ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक तरीके से लगा सकें.''

केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने पूरी तरह योग्यता के आधार पर 55,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं. इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget