एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित टिप्पणी को लेकर MP के डिप्टी सीएम ने दी सफाई, 'मेरा मन यह देखकर...'

MP News: मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) ने कहा कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

Jagdish Devda Controversial Statement: मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना और सैनिकों को लेकर दिये गए कथित विवादित बयान पर शुक्रवार (16 मई) को सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया. डिप्टी सीएम ने जबलपुर में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों के एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए देश, उसकी सेना और सैनिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं.

अपने इस बयान को लेकर विवाद पैदा होने के बाद देवड़ा ने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘मेरा मन यह देखकर बड़ा आहत है कि मेरे बयान को गलत तरह से पेश किया जा रहा है. मेरे कहने का मतलब यह था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पराक्रम दिखाने वाली भारतीय सेना के चरणों में देश की जनता प्रणाम करती है.’’

'मेरे बयान को गलत तरीके से पेश करने वालों पर कार्रवाई हो'

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता ‘ईर्ष्या के भाव के कारण’ उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं. देवड़ा राज्य के वित्त मंत्री भी हैं और वर्तमान में मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं. वह सात बार के विधायक हैं. अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले 67 वर्षीय देवड़ा ने कहा, ‘‘मेरे बयान को गलत तरह से पेश करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.’’

जीतू पटवारी ने जगदीश देवड़ा पर साधा निशाना

कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपमुख्यमंत्री के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री विजय शाह सेना की बहादुर कर्नल सोफिया कुरैशी को ‘आतंकवादियों की बहन’ करार देते हैं और डिप्टी सीएम सेना को ‘मोदी के चरणों में नतमस्तक’ बताते हैं, जबकि मुख्यमंत्री से मीडिया सवाल करे, तो वह झल्ला कर ऊलजलूल जवाब देते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ही मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय भाजपा उन्हें संरक्षण दे रही है, इससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सेना के अपमान का प्रायोजित कार्यक्रम चला रखा है. पटवारी ने कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) शनिवार को पूरे प्रदेश में दोनों ही मंत्रियों के पुतले जलाकर सेना के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी.

जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में क्या कहा था?

एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में कहा था, “हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहते हैं. पूरा देश, उसकी सेना और सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक हैं. पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है.” उन्होंने ये भी कहा था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को दिए गए जवाब की प्रशंसा करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे. देवड़ा ने कहा, “आइए, हम उनका (मोदी का) जोरदार अभिनंदन करें.”

मंत्री ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद लोग बहुत गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि तब से लेकर जब तक हमले का बदला नहीं लिया गया (पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले के जरिए), देश में हर कोई व्यथित था. पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
भारत में घुसपैठ का नया रूट? 4 युवतियां बरामद, NIA को भेजा पत्र
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
'एक की वजह से पूरी कौम को...', मुस्लिम संगठन की अपील- गरबे से दूर रहें
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
इंदौर: तीन बस्तियों पर बुलडोजर, पुलिस पर पथराव, महिलाओं समेत 9 हिरासत में
'लाडली बहना महंगी पड़ गई', एमपी सरकार पर बढ़ा बोझ? CM मोहन यादव का बयान
'लाडली बहना महंगी पड़ गई', एमपी सरकार पर बढ़ा बोझ? CM मोहन यादव का बयान

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
गाड़ी में पेट्रोल भरवाने का सही वक्त क्या है? जानें कब मिलेगा ज्यादा ईंधन
Embed widget