एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: अमित शाह ने अमरिंदर सिंह को सराहा, चरणजीत चन्नी और अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह को अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सराहा है. अमित शाह ने चरणजीत चन्नी को निशाने पर लिया.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है. अमित शाह ने दावा किया कि एनडीए की अगुवाई वाली सरकार ही पंजाब को सुरक्षित रख सकती है. इसके साथ ही अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह की जमकर सराहना की. 

अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की सराहना की और कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर सिंह ने हमेशा पक्षपातपूर्ण विचारों से ऊपर उठकर अपना रुख पेश किया. शाह ने कहा कि जब वह गृह मंत्री बने तो सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे, ''हालांकि जब मैंने एक बार अमरिंदर सिहं से बात की तो मुझे राहत महसूस हुई.''

शाह ने लुधियाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भाजपा नीत गठबंधन ही पंजाब को सुरक्षित रख सकता है. इसके साथ ही उन्होंने विरोधी दलों की इस मामले में क्षमता को लेकर सवाल उठाया.

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चन्नी पर हमला करते हुए शाह ने कहा,  ''चन्नी साहब दूसरी बार सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं. जो व्यक्ति प्रधानमंत्री के रास्ते की सुरक्षा नहीं कर सकता, क्या वह पंजाब की सुरक्षा कर सकता है?''

आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

गृह मंत्री पांच जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई कथित चूक का हवाला दे रहे थे, जिसके कारण उन्हें 15 से 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहना पड़ा था.  शाह ने कहा, ''अगर आप प्रधानमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते, तो पंजाब की सुरक्षा कैसे करेंगे? चन्नी जी, आपको एक सेकेंड के लिये प्रशासन चलाने का कोई अधिकार नहीं है.''

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वह वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है, ''पिछला चुनाव याद है? अगर वे अपने रास्ते पर चलें, तो वे आतंकवाद को पुनजीर्वित करेंगे.''

गौरतलब है कि भाजपा पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह नीत पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

Punjab Election: प्रियंका गांधी ने अमरिंदर सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम पद से हटाने की वजह भी बताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
भगवंत मान को 3 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया! 50 हजार का जुर्माना भी लगाया

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget