एक्सप्लोरर

Punjab Election: प्रियंका गांधी ने अमरिंदर सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम पद से हटाने की वजह भी बताई

Punjab Election 2022: प्रियंका गांधी ने अमरिंदर सिंह पर पहले से ही बीजेपी के साथ मिले होने का आरोप लगाया. प्रियंका ने अमरिंदर सिंह पर करारा हमला बोला है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव से पांच महीने पहले कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटा दिया था. कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने ना सिर्फ अमरिंदर सिंह को हटाने की वजह बताई है बल्कि दिग्गज नेता पर बेहद गंभीर आरोप भी लगाया है. प्रियंका गांधी का कहना है कि अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार को इसलिए हटाना पड़ा, क्योंकि उसे दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी चला रही थी.

प्रियंका गांधी ने पहली बार अमरिंदर सिंह को हटाने के मुद्दे पर खुलकर बात की है.  पिछले साल सितंबर में कांग्रेस द्वारा अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री के पद से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को उनकी जगह सीएम बनाया गया. प्रिंयका गांधी ने कहा, ''यह सच है कि पांच साल तक यहां हमारी सरकार थी, यह भी सच है कि उस सरकार में कुछ खामियां थीं. यह अपने रास्ते से कहीं भटक गयी थी.''

प्रियंका गांधी ने अमरिंदर सिंह पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा, ''उस सरकार ने पंजाब से चलना बंद कर दिया था. वह सरकार दिल्ली से चलाई जा रही थी. दिल्ली में भी उसे कांग्रेस द्वारा नहीं, बल्कि भाजपा और भाजपा-नीत सरकार द्वारा चलाया जा रहा था. वह छिपा गठजोड़ सामने आ गया. इसलिए हमें उस सरकार को बदलना पड़ा.''

चन्नी की अगुवाई में चुनाव लड़ रही है कांग्रेस

अमरिंदर सिंह ने पिछले साल सितंबर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कड़े सत्ता संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) बनायी.

पीएलसी, भाजपा और सुखदेव सिंह ढींढसा की अगुवायी वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''हम आपकी आवाज सुन रहे थे और हम अहसास कर रहे थे कि कुछ गलत हो रहा है. लेकिन चीजें सही की गयीं और पंजाब के लोगों को चन्नी जैसा व्यक्ति मिला जो आपके बीच के हैं, एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो गरीब परिवार से आते हैं और उन्होंने 100-150 दिनों में काफी कुछ किया है.''

बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में ही लड़ने का फैसला किया है. 

Haryana News: क्या किसानों को खराब फसला का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार? कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया यह दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Embed widget