एक्सप्लोरर

Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में होगा सबसे बड़ा कार्यक्रम, PM मोदी करेंगे शिरकत, जानें शेड्यूल

PM Modi Jabalpur Visit: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे.

International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) 2023 का सबसे बड़ा कार्यक्रम मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) शहर में होगा. 21 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शिरकत करेंगे. पीएम मोदी 20 और 21 जून को महाकोशल या बुंदेलखंड इलाके में बड़ी रैली को संबोधित कर सकते हैं. चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं.

अप्रैल में उन्होंने भोपाल और रीवा में बड़े सरकारी कार्यक्रमों में शिरकत की थी. सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के संकेत मध्य प्रदेश सरकार ने दिए हैं. इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है. कार्यक्रम स्थल के चयन से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श चल रहा है. 

किसानों को देंगे फसल बीमा योजना का लाभ
जून महीने में पीएम मोदी के मध्य प्रदेश में कुछ और बड़े कार्यक्रमों की सूचना है. महाकोशल या बुंदेलखंड इलाके में किसान सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है. इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फसल बीमा योजना के लाभार्थी किसानों के खाते में लगभग 3000 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे. दरअसल,मध्य प्रदेश में बीजेपी के लिए किसान सबसे बड़ा वोट बैंक है. उसे साधने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर छोडऩा नहीं चाहती है. पिछले चुनाव में कांग्रेस की ऋण माफी योजना ने बीजेपी के किसान वोट बैंक में बड़ी सेंध लगाई थी.

ऋण ब्याज माफी का दिया जाएगा सर्टिफिकेट
बीते दिनों ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें चौपट हुई थीं. इसी वजह से 20 या 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही साथ डिफाल्टर हो चुके किसानों का ब्याज भी मध्य प्रदेश सरकार ने माफ कर दिया है. इस सम्मेलन पीएम मोदी डिफाल्टर हो चुके 11.9 लाख किसानों को ब्याज ऋण मुक्ति का सर्टिफिकेट भी देंगे.

ये भी पढ़ें: MP News: खेल-खेल में 2 साल की मासूम की मौत, पानी से भरी बाल्टी में डूबी बच्ची, सदमे में परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget