एक्सप्लोरर

Mumbai News: महिला ने अधेड़ से की अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, बाद में वसूले 1.23 लाख रुपये

Mumbai Crime News: रात करीब 11 बजे महिला ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया. कॉल करने पर महिला ने अश्लील हरकत की और शिकायतकर्ता को भी कुछ ऐसा ही करने का लालच दिया.

Cyber Crime In Mumbai: मुंबई में एक वसूली गैंग ने 54 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति को जाल में फंसा कर 1.23 लाख रुपए ऐठ लिए. अधेड़ को एक महिला के साथ वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने का लालच दिया गया और ठगी करने के बाद में विजुअल्स का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल भी किया. धोखेबाजों में से एक ने अपने पंजाब के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया और उसे यह कहते हुए धमकी दी कि उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

व्यक्ति को महिला का फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट
इस मामले में 16 मई को गामदेवी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे 8 मई को कोमल शर्मा नाम की महिला का फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था. उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया और दोनों ने फेसबुक पर चैट करना शुरू कर दिया. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इसके बाद महिला ने उसका मोबाइल नंबर मांगा और फिर दोनों ने व्हाट्सएप पर चैट करना शुरू कर दिया.

रात 11 बजे महिला का वीडियो कॉल आया
पुलिस में शिकायत के मुताबिक रात करीब 11 बजे महिला ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया. कॉल करने पर महिला ने अश्लील हरकत की और शिकायतकर्ता को भी कुछ ऐसा ही करने का लालच दिया. लगभग पांच मिनट के बाद, उसने वीडियो कॉल काट दिया और उसे एक टेक्स्ट मैसेज भेजा, जिसमें कहा गया था कि उसने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया है. इसके बाद पीड़ित को 31,700 रुपये भेजने के लिए कहा, ऐसा नहीं करने पर वह वीडियो को YouTube और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर देगी. 

Maharashtra: पुणे में भिड़े NCP-BJP कार्यकर्ता, महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने शुरू में पैसे भेजने से इनकार कर दिया था, लेकिन 13 मई को उसे एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जो कथित तौर पर राकेश अग्रवाल नाम के एक पुलिस अधिकारी का था, जिसमें कहा गया था कि उसके खिलाफ एक अश्लील YouTube वीडियो पर शिकायत प्राप्त हुई है. शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन जांच किया तो पता चला कि पंजाब में राकेश अग्रवाल नाम का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी है.

धोखाधड़ी के शक पर पुलिस से संपर्क किया
साइबर धोखेबाज ने व्यक्ति को वीडियो को हटाने के लिए एक दूसरे नंबर पर संपर्क करने के लिए कहा. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने उस नंबर पर कॉल किया और एक साइबर धोखेबाज ने उसे वीडियो हटाने के लिए लगभग 80,000 रुपये देने को कहा. व्यक्ति को यह भी बताया गया कि उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और यह रद्द करने के लिए उन्हें दूसरे नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया. जब उसने उस नंबर पर कॉल किया, तो उसे 1 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया और शिकायत के अनुसार उसने 50,000 रुपये का भुगतान किया. जब धोखेबाज और पैसे मांगते रहे तो शिकायतकर्ता को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है और उसने पुलिस से संपर्क किया.

Mumbai News: महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने बच्चों को दिया जहर, फिर दोनों ने कर ली आत्महत्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget