एक्सप्लोरर

Maharashtra: पुणे में भिड़े NCP-BJP कार्यकर्ता, महाराष्ट्र के गृहमंत्री बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

Pune: एनसीपी ने आरोप लगाया कि महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर हमला किया. पुलिस ने 3 बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Clashes between NCP-BJP workers in Pune: पुणे में हुए एक कार्यक्रम में एनसीपी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के एक दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने कहा कि एक महिला पर कथित रूप से हमला करने को लेकर तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है. वहीं, बीजेपी ने आरोप का खंडन किया है. बता दें कि पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद थीं.

दोषियों पर होगी कार्रवााई 

पूरे मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके विरूद्ध पुलिस मामला दर्ज करेगी. दूसरी तरफ बीजेपी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ है, जहां एनसीपी, कांग्रेस एवं शिवसेना के साथ सत्ता में है.

एनसीपी ने लगाया महिला कार्यकर्ता पर हमले का आरोप
बता दें कि सोमवार को पुणे में कांग्रेस और एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने एक लक्जरी होटल के बाहर और बाद में बाल गंधर्व सभागार में महंगाई के विषय पर प्रदर्शन किया था. इस सभागार में ईरानी ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. एनसीपी ने आरोप लगाया कि बाल गंधर्व सभागार में उसकी एक महिला कार्यकर्ता पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया.

3 बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
दक्कन जिमखाना थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मुरलीधर कारपे ने बताया, ‘‘ आईपीसी की धाराओं 354 (लज्जा भंग करने के इरादे से महिला पर हमला या बलप्रयोग), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कल देर रात मामला दर्ज किया गया.’’

यह घटना तब हुई जब एनसीपी सदस्य अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एलपीजी के दाम में वृद्धि को लेकर ईरानी को एक ज्ञापन सौंपने गयी थीं. वलसे पाटिल ने मंगलवार को कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, भले ही वह किसी भी दल का हो. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी महिला पदाधिकारी या किसी महिला के साथ मारपीट करना आपत्तिजनक है. इसलिए उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी’’

महेश तापसे ने की घटना की निंदा
एनसीपी की महाराष्ट्र इकाई के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने महिला पदाधिकारी पर इस कथित हमले की ईरानी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल द्वारा निंदा नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की. तापसे ने कहा, ‘‘ यह बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई की मानसिकता को दर्शाता है. राज्य की महिलाएं इस घटना को जरूर याद रखेंगी.’’

महंगाई के मुद्दे पर चुप क्यों हैं ईरानी- एनसीपी
वहीं, एनसीपी प्रवक्ता क्लायड क्रैस्टो ने कहा कि यह आश्चर्यजनक नहीं है कि (2014 से पहले, बीजेपी के विपक्ष में रहने के दौरान) महंगाई के मुद्दे पर मुखरता से बोलने वालीं ईरानी अब इस मुद्दे पर चुप हैं.

बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी नेता केशव उपाध्याय ने इस मुद्दे को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधा. उन्होंने ‘पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में’ राज्य के मंत्री जितेंद्र अव्हाड के निवास पर एक अभियंता की एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित पिटाई तथा बीजेपी नेता विनायक आंबेडकर एवं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले पर ‘हमले’ की हाल की अलग-अलग घटनाओं का उल्लेख किया. बीजेपी के एक बयान में उपाध्याय को यह कहते हुए सुना गया है, ‘‘शरद पवार की मौन सहमति से महाराष्ट्र में राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित आतंकवाद है..... शांतिपूर्वक जीवन जीने का लोगों का अधिकार एनसीपी कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी के कारण खतरे में पड़ गया है.’’ उन्होंने दावा किया कि गृह विभाग एनसीपी के पास है और उसने पुलिस को उन लोगों को बचाने का निर्देश दिया है, जो कथित रूप से आतंक फैलाने में लगे हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ गठबंधन ने ‘‘आतंकवाद के जरिए राजनीतिक विरोधियों का सफाया करने’’ की योजना बनायी है.

जगदीश मलिक ने आरोपों को ठहराया गलत

बीजेपी की पुणे इकाई के अध्यक्ष जगदीश मलिक ने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध छेड़खानी का आरोप गलत है. उन्होंने कहा, ‘‘जब बाल गंधर्व सभागार में यह घटना घटी तब पुलिस मौजूद थी. यह झूठे आरोप लगाकर हमारी आवाज दबाने का प्रयास है.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि एनसीपी के 150-200 कार्यकर्ता होटल में घुस गये, जहां ईरानी कार्यक्रम में हिस्सा ले रही थीं और उनके काफिले को रोकने एवं उनपर स्याही फेंकने की भी कोशिश हुई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगे छेड़खानी के आरेाप को वापस लेने की मांग की.

यह भी पढ़ें:

Anna Hazare: 'या तो लोकायुक्त कानून बनाएं या इस्तीफा दें', अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Maharashtra: महाराष्ट्र में खड़ी हो गई है नकली हिंदुत्ववादियों की फौज, CM उद्धव देंगे इन्हें जवाब- संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
NCP-SP के बाद अब शिवसेना UBT का भी परिसीमन बिल पर मन बदला? उद्धव ठाकरे के करीबी के बयान से मिले संकेत
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
राम मंदिर विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत ने फडणवीस को 'राम रक्षा आंदोलन' का दिया न्योता
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला
मुंबई के ताज होटल को मिला 22 करोड़ का नोटिस, BMC को मिली शिकायत, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget