एक्सप्लोरर

Mumbai: गूगल मैप पर भरोसा पड़ा भारी! महिला हुई गलत रास्ते का शिकार, खाई में गिरी कार

Mumbai News: नवी मुंबई में गूगल मैप्स के गलत निर्देशों के चलते एक महिला की कार खाई में गिर गई, हालांकि वो सेफ है. मौजूद समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को तैरते हुए देखा और तुरंत बचा लिया.

रात के अंधेरे में जब रास्ते गुम हो जाएं, तो हम आंख मूंदकर भरोसा करते हैं गूगल मैप्स पर... लेकिन सोचिए, अगर वही मैप आपको सीधे मौत के रास्ते पर ले जाए? टूटे हुए ब्रिज, गहरे नाले और पानी से लबालब रास्ते को ‘सही दिशा’ बताकर जब गूगल बन जाए धोखा- तब क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई के नवी मुंबई इलाके में शुक्रवार (25 जुलाई) सुबह एक महिला की कार गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए खाई में गिर गई.

यह घटना तब हुई जब वह बेलापुर से उरवे की ओर जा रही थी. हादसे में महिला सुरक्षित रही और उसे समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने तत्परता से बचा लिया. लेकिन यह मामला फिर से इस ओर इशारा करता है कि डिजिटल नेविगेशन सिस्टम पर पूरी तरह निर्भर होना खतरनाक साबित हो सकता है.

कैसे हुआ था हादसा?

दरअसल महिला को बेलापुर से उरवे जाना था, लेकिन गूगल मैप्स ने उसे बाय ब्रिज के नीचे एक वैकल्पिक रास्ते पर मोड़ दिया, जो ध्रुवतारा जेट्टी की ओर जाता है. जानकारी के अनुसार, गूगल मैप्स के निर्देशों का पालन करते हुए महिला ने अपनी कार को उसी दिशा में ले गई और कुछ ही मिनटों बाद कार पानी से भरी खाई में जा गिरी.

मौके पर मौजूद समुद्री सुरक्षा अधिकारियों ने महिला को तैरते हुए देखा और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया. महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कार को क्रेन की मदद से खींचकर बाहर लाया गया.

ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं सामने

यह पहली बार नहीं है जब गूगल मैप्स के गलत निर्देशों के कारण दुर्घटनाएं हुई हों. एनडीटीवी के अनुसार, पिछले साल, उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बरेली से दातागंज जा रही एक कार गूगल मैप्स के जरिए एक क्षतिग्रस्त पुल पर चढ़ गई और 50 फीट नीचे नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस पर गूगल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं. मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है.”

भारी बारिश और अनजानी जगहें बनीं जोखिम का कारण

एक अन्य घटना में हैदराबाद से केरल आए पर्यटकों का समूह गूगल मैप्स पर भरोसा करते हुए भारी बारिश के कारण उफनती धारा में जा घुसा था. यह इलाका पर्यटकों के लिए नया था और बारिश के कारण सड़क पूरी तरह से पानी में डूबी हुई थी, जिससे भ्रम पैदा हुआ. हालांकि सभी चार लोग सुरक्षित निकल आए लेकिन यह घटना नेविगेशन ऐप्स के उपयोग में सतर्कता की आवश्यकता को उजागर करती है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, 'BJP की अंदरूनी लड़ाई...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget