एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में जनाजे की नमाज में आतंकी को देख भड़के वारिस पठान, 'भारत ने जो किया वो...'

Waris Pathan on OPERATION SINDOOR: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा कि हम सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. उन्होंने भारत सरकार को मुबारकबाद दी.

ऑपरेशन सिंदूर पर AIMIM नेता वारिस पठान ने भारत सरकार को मुबारकबाद दी और सेना के जवानों को सलाम किया. एबीपी न्यूज़ से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस बहादुरी के साथ पाकिस्तान के अंदर घुसकर 25 मिनट में 9 आतंकी कैंप को नेस्तनाबूद कर दिया, 90 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया, हम हमारी भारतीय सेना को सैल्यूट करते हैं. 

'हम हमारे जवानों के साथ खड़े हैं'

वारिस पठान ने कहा, "आज 140 करोड़ भारतीय एक मंच पर खड़ा है. हमने पहले दिन से कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भारत जो भी कदम  उठाएगा, हम सब देश के साथ खड़े थे. हम खड़े रहेंगे. हम हमारे जवानों के साथ खड़े हैं. कितनी बहादुरी के साथ हमारी कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह ने एक्सप्लेन किया. हमने कहा कि किसी सिविलियन को नहीं बल्कि आतंकवादियों के ऊपर अटैक किया. बड़ी खुशी की बात है."

'आतंकी चाहते थे हिंदू-मुसलमान में खाई बढ़े'

AIMIM नेता ने ये भी कहा, "आतंकवादी जो पहलगाम में आए थे उनकी मंशा क्या थी? वो चाहते थे कि हमारे हिंदू मुसलमान के बीच खाई बढ़े, फसाद हो. हमको तो उनकी मंशा को नष्ट करना है. इसलिए तो उन्होंने नाम पूछा और पैंट उतारी. कलमा पढ़ने को बोला, मजहब पूछा और नहीं बोलने के ऊपर मासूम और बेगुनाहों को मार दिया. उनका आतंकियों के लिए दरिंदा शब्द भी कम है. वो लोग जानवरों से बदतर हैं. उनको करारा जवाब देना बहुत जरूरी था."

'आतंकी पढ़ा रहा जनाजे की नमाज'

एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने बिल्कुल सही किया. जो आतंकवादी हैं, जिनको पाकिस्तान पनाह दे रहा है, उनको खत्म करना जरूरी है. अमेरिका द्वारा घोषित आतंकवादी वहां जनाजे की नमाज पढ़ा रहा है. उसके पीछे पूरी पाकिस्तानी मिलिट्री के लोग यूनिफॉर्म में खड़े हैं. ये सब चीज जो पाकिस्तान कर रहा है वो बहुत गलत है. उनको मुंहतोड़ जवाब जो भारत सरकार दे रही है बिल्कुल सही कर रही है.

वारिस पठान ने की ये बड़ी अपील

इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि इसको पॉलिटिसाइज नहीं किया जाए. ये नेशनल सिक्योरिटी का मुद्दा है. नेशनल सिक्योरिटी के मुद्दे पर पूरा भारतीय एक प्लेटफॉर्म पर खड़ा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया चैनलों से अपील की कि कवरेज के दौरान संयम बरतें.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
‘आज मेरा अंत या फिर…’ स्टेटस लगाने के बाद शख्स ने बेरहमी से पत्नी को मार डाला, मूंछों पर दिया ताव
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget