एक्सप्लोरर

उप-राष्ट्रपति चुनाव में किसे वोट करेगी उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी? साफ किया रुख

Vice President Election: उप-राष्ट्रपति चुनाव में महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी से होगा. इंडिया गठबंधन ने मंगलवार को रेड्डी के नाम पर मुहर लगाई.

उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है. इसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त) को की. इस मौके पर विपक्षी दलों के अन्य नेताओं के साथ एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) से राज्यसभा सांसद संजय राउत मौजूद थे. 

इससे साफ है कि शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) के सभी सांसद रेड्डी का समर्थन करेंगे. बी. सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए के सीपी राधाकृष्णन से होगा. हालांकि संख्याबल के मुताबिक, राधाकृष्णन की जीत तय मानी जा रही है. महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं. वहीं बी. सुदर्शन रेड्डी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने की थी अपील

दरअसल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठी अस्मिता की याद दिलाते हुए शरद पवार और उद्धव ठाकरे से राधाकृष्णन को समर्थन देने की अपील की थी. उन्होंने सोमवार (18 अगस्त) को मुंबई में कहा था, ''राधाकृष्णन मुंबई में पंजीकृत मतदाता हैं और पिछले साल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उन्होंने यहां अपना वोट डाला था. वे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे तो इसमें उल्लेख करेंगे कि वे मुंबई के पंजीकृत मतदाता हैं. यह महाराष्ट्र के लिए गर्व की बात है.''

फडणवीस ने कहा, ''शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) जैसी राजनीतिक पार्टियां महाराष्ट्र की अस्मिता (गौरव) की बात करती हैं, उन्हें राधाकृष्णन की उम्मीदवारी का समर्थन करना चाहिए.''

किसकी कितनी संख्या?

बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) के पास लोकसभा में 9 और राज्यसभा में दो सांसद हैं. वहीं एनसीपी (एसपी) के पास लोकसभा में 10 और राज्यसभा में 2 सदस्य हैं. 781 सांसदों वाले निर्वाचन मंडल में NDA को कम से कम 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है. बहुमत का आंकड़ा 391 है.

जगदीप धनखड़ ने अचानक 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. अब इस पद के लिए 9 सितंबर को वोटिंग होगी. 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में SIR प्रक्रिया तेज, 17 अगस्त तक पूरी होगी गणना; 24 को आएगी ड्राफ्ट लिस्ट
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी
महाराष्ट्र में पेपर लीक पर सरकार सख्त, केंद्र के कानून को लागू करने की तैयारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget