एक्सप्लोरर

'ज्ञानेश कुमार राहुल गांधी को धमकी देते हैं, BJP नेता की तरह...', CEC पर संजय राउत का बड़ा वार

Sanjay Raut News: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहा है. उपराष्ट्रपति चुनाव निर्विरोध नहीं होगा, विपक्ष मैदान में उतरेगा.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को साफ किया कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ग्यानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर चुका है. उन्होंने कहा कि सीईसी बीजेपी के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनकी भाषा लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य है. संजय राउत ने यह भी कहा कि इस सबके पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का समर्थन है.

चुनाव आयुक्त पर धमकियां देने का आरोप 

संजय राउत ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी विपक्ष ने शुरू कर दी है. इसमें कोई दोराय नहीं. जिस तरह से हमारे मुख्य चुनाव आयुक्त भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं, वह लोकतंत्र में ठीक नहीं है."

उन्होंने कहा कि "मुख्य चुनाव आयुक्त लीडर ऑफ ऑपोजीशन राहुल गांधी को सीधे-सीधे चुनौती और धमकी देने की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि उनके पीछे अमित शाह का हाथ है.”

राउत ने आगे कहा कि सीईसी का अनुभव और उनकी नजदीकी बीजेपी नेताओं से लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है. उन्होंने पहले के चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का भी जिक्र किया और कहा कि उनका हाल फिलहाल देश के बाहर किसी यूरोपीय देश में है.

राउत ने चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में धमकाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने बताया, “धमकाने की बात अगर आती है तो हम विपक्ष में हैं. लेकिन हम जिम्मेदारी से बोलते हैं. हम भी बेहतर शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखते हैं. यह धमकाना और दबाव लोकतंत्र में नहीं चलेगा.”

उन्होंने कहा कि सीईसी का गृहमंत्रालय के अधिकारियों से कनेक्शन और बीजेपी नेताओं से नजदीकी, उनके रवैये को प्रभावित कर रही है. यह स्थिति विपक्ष के लिए चुनौतीपूर्ण है, लेकिन वे पीछे नहीं हटेंगे.

उपराष्ट्रपति चुनाव पर NDA उमीदवार को घेरा

संजय राउत ने उपराष्ट्रपति चुनाव के बारे में भी टिप्पणी की और अफवाहों को खारिज किया कि चुनाव बिना मुकाबले के होगा. उन्होंने कहा, “हम चुनाव लड़ेंगे और जल्द ही अपने उम्मीदवार का नाम तय करेंगे. जो अफवाहें बाहर हैं कि चुनाव निर्विरोध होगा, वह सही नहीं हैं. हम यह चुनाव निर्विरोध नहीं होने देंगे."

उन्होंने कहा कि "हमारे झारखंड के अनुभव को देखते हुए यह और भी जरूरी है. एनडीए के उम्मीदवार के साथ अनुभव डरावना और कटु रहा है. हेमंत सोरेन, जो उस समय झारखंड के मुख्यमंत्री थे, को गिरफ्तार करने में राज्यपाल राधाकृष्णन का बड़ा हाथ रहा. यह गंभीर मामला है और हम इसे नजरअंदाज नहीं करेंगे.”

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
देवेंद्र फडणवीस सबसे लंबे कार्यकाल वाले महाराष्ट्र के तीसरे CM बने, शरद पवार को छोड़ा पीछे
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'वो दिन-ब-दिन...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget