एक्सप्लोरर

उपराष्ट्रपति चुनाव: CM देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे से मांगा समर्थन, संजय राउत बोले, 'ये उनका...'

Vice President Election 2025: शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्धव ठाकरे को फोन किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को फोन किया और एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन के लिए समर्थन मांगा. पार्टी नेता संजय राउत ने गुरुवार (21 अगस्त) को यह जानकारी दी. शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद राउत ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से  कहा कि राजनाथ (सिंह) और देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को फोन किया और (राधाकृष्णन के पक्ष में) मतदान करने का अनुरोध किया. उन्होंने दूसरों को भी फोन किया होगा. यह उनका काम है. हालांकि संजय राउत ने यह नहीं बताया कि ठाकरे को फोन कब किया गया था.

आज विपक्ष के उम्मीदवार ने भरा नामांकन, 9 सितंबर को चुनाव

तमिलनाडु से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की पृष्ठभूमि वाले राधाकृष्णन ने बुधवार (20 अगस्त) को एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी सुरदर्शन रेड्डी ने आज (21 अगस्त) को नामांकन पत्र दाखिल किया. उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 9 सितंबर को होगा.

विपक्षी गठबंधन की ताकत बहुत कम नहीं- राउत

इससे पहले बुधवार को संजय राउत ने दावा किया था कि एनडीए के नेता उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों से संपर्क कर रहे हैं, क्योंकि सत्तारूढ़ गठबंधन अपने बहुमत को लेकर आश्वस्त नहीं है. राउत ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन की संख्यात्मक ताकत बहुत कम नहीं है.

एनडीए का बहुमत अस्थिर है- राउत 

राउत ने कहा था, ‘‘एनडीए के पास (संसद में) बहुमत है... फिर भी, सत्तारूढ़ पक्ष के वरिष्ठ नेताओं ने ‘इंडिया’ के नेताओं से संपर्क किया और उनसे राधाकृष्णन को वोट देने का अनुरोध किया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आपके पास बहुमत है, तो आपको ‘इंडिया’ के घटक दलों से संपर्क करने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है? ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका बहुमत अस्थिर है.’’ राउत ने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन को महाराष्ट्र के राज्यपाल राधाकृष्णन को अपना उम्मीदवार चुनने से पहले विपक्ष से संपर्क करना चाहिए था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के सामने रखीं 30 शर्तें, फिर मिली ‘छात्रों की गूंज’ की अनुमति
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
शिवसेना के मुद्दे पर शिंदे बोले, 'सिब्बल एक ही बात दोहरा रहे'
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
'अब बिना टाइम दिए...', टैक्सी-रिक्शा चालकों को महाराष्ट्र सरकार का अल्टीमेटम!
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget