एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे का एलान, 1 जुलाई को इस मुद्दे पर शिवसेना UBT खोलेगी मोर्चा

Uddhav Thackeray on BMC: उद्धव ठाकरे ने जहां बीएमसी में अनियमितता को लेकर सवाल उठाए हैं वहीं सीएम एकनाथ शिंदे ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी कर दिया है.

Maharashtra News: शिवसेना (यूबीटी) बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के बाहर 1 जुलाई को मोर्चा निकालेगी. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मोर्चा मुंबई नगर निगम के कामकाज में पाई गई अनियमितता के खिलाफ निकाला जाएगा. उद्धव ठाकरे ने हमलावर अंदाज में कहा कि शिवसेना-बीजेपी सरकार में राज्य में चुनाव का सामना करने की हिम्मत नहीं हैं. 

उद्धव ठाकरे यहीं नहीं रुके और आगे कहा कि जी20 जैसे आयोजनों और सड़क निर्माण के नाम पर पैसा उड़ाया जाता है. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने 1997 में बृह्णमुंबई नगर निगम (BMC) का प्रभार लिया था, उस वक्त नगर निगम का राजस्व घाटे में चल रहा था लेकिन 25 वर्षों में इसका फिक्स्ड डिपॉजिट बढ़कर 92 हजार करोड़ हो गया. ठाकरे ने कहा कि 7000-9000 करोड़ रुपये इन एफडी से खर्च किए गए हैं. उद्धव ने कहा, 'किसी न किसी को तो बीएमसी से सवाल पूछना होगा क्योंकि यह जनता का पैसा है. शिवसेना (यूबीटी) बीएमसी में अनियमितता के खिलाफ मोर्चा निकालेगी.' उद्धव ठाकरे ने मीडिया को बताया कि इस मोर्चे का नेतृत्व उनके बेटे आदित्य ठाकरे करेंगे. 

CAG ने चिह्नित की अनियमितता 
उल्लेखनीय है, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) ने बीएमसी में विभिन्न कार्यों के लिए 12024 करोड़ रुपये की अनियमितता को चिह्नित किया था. इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया. सरकार की ओऱ से जारी बयान में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस आयुक्त करेंगे. बयान के मुताबिक, सीएम एकनाथ शिंदे ने एसआईटी गठित करने की मंजूरी दे दी है जो बृहन्मुंबई नगर निगम की कथित अनियमितताओं की जांच करेगी, जब महा विकास आघाडी सरकार राज्य में सत्ता में थी. बता दें कि बीएमसी भारत का सबसे धनवान नगर निगम है, यह मौजूदा वक्त में प्रशासक के अंतर्गत है और इसके कॉर्पोरेटर का कार्यकाल पिछले साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था. 

ये भी पढ़ें- Maharashtra News: BMC में हुए भ्रष्टाचार की सीएम शिंदे खोलेंगे फाइल, SIT गठित, उद्धव ठाकरे की बढ़ेगी टेंशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget