एक्सप्लोरर

Maharashtra News: BMC में हुए भ्रष्टाचार की सीएम शिंदे खोलेंगे फाइल, SIT गठित, उद्धव ठाकरे की बढ़ेगी टेंशन?

Eknath Shinde: CM शिंदे ने BMC में 12,024 करोड़ रुपये की 'अनियमितताओं' की जांच के लिए SIT का गठन किया है. इस जांच में शीर्ष अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया है.

Eknath Shinde on BMC: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा मुंबई नगर निगम के विभिन्न कार्यों में चिह्नित 12,024 करोड़ रुपये की 'अनियमितताओं' की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) के गठन को मंजूरी दे दी है. इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोमवार देर रात एक बयान जारी किया गया है.

बयान में क्या कहा गया है?
इस बयान में कहा गया है कि एसआईटी का नेतृत्व मुंबई पुलिस आयुक्त करेंगे. बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित करने की मंजूरी दे दी है जो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा पूर्व में किए गए विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करेगी, जब महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार (नवंबर 2019 से जून 2022 तक) राज्य में सत्ता में थी. भारत का सबसे धनवान नगर निकाय वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है और इसके पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था.

शीर्ष अधिकारियों को जांच में शामिल करने के आदेश
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के शीर्ष अधिकारियों और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जांच में शामिल करने के भी निर्देश दिये हैं. नगर निगम ने नवंबर 2019 से जून 2022 के दौरान कई काम किए. इस अवधि में कोविड-19 महामारी के दौरान किये गये काम भी शामिल हैं. मुंबई से बीजेपी (BJP) के विधायक अमित साटम ने सीएजी द्वारा अपनी ऑडिट रिपोर्ट पेश करने के बाद कोविड-19 से संबंधित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं का दावा करते हुए शिंदे को एक पत्र लिखा था.

साटम ने अपने पत्र में सीएजी रिपोर्ट द्वारा चिह्नित 'अनियमितताओं' की एसआईटी जांच की मांग की थी. बता दें, सीएम एकनाथ शिंदे के इस फैसले पर अभी तक उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'आप सत्ता चलाने लायक नहीं', बीजेपी पर जमकर बरसे उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget