एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे के 'सामना' में देवेंद्र फडणवीस की तारीफ, क्या बदलेगी महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर?

Shiv Sena UBT on Devendra Fadnavis: सामना में CM फडणवीस की गढ़चिरौली यात्रा और विकास प्रयासों की सराहना की गई है. सीएम फडणवीस की प्रशंसा ऐसे समय में की गई है जब उद्धव ठाकरे नाराज बताए जा रहे हैं.

Saamana on Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र की राजनीति में उठा-पटक का माहौल बना रहता है. एक समय था जब बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना साथ हुआ करते थे. फिर सियासत बदली और शिवसेना का बंटवारा हुआ. उद्धव सेना विपक्ष में चली गई. हालांकि, अब शिवसेना यूबीटी के मुखपत्र सामना का संपादकीय कुछ और ही संकेत दे रहा है. 

विपक्ष में आने के बाद से बीजेपी को कोसने वाले शिवसेना यूबीटी अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तारीफ में पुल बांधती दिख रही है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है, "मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नए साल में काम की शुरुआत की और इसके लिए उन्होंने गढ़चिरौली जिले को चुना. सीएम फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की. जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था, तब देवेंद्र फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया. सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया. कुछ परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया."

सीएम फडणवीस बदलेंगे गढ़चिरौली की सूरत?
सामना में लिखा गया, "सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली के विकास के लिए नए दौर का जो वादा किया है, अगर यह सच है तो न केवल गढ़चिरौली, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए यह सकारात्मक होगा. मुख्य रूप से गढ़चिरौली जिले के आम लोगों, गरीब आदिवासियों के लिए यह दिन वास्तव में एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा."

सियासी अटकलों का बाजार गर्म
सामना में देवेंद्र फडणवीस की तारीफ ऐसे समय में की गई है, जब उद्धव ठाकरे एमवीए से नाराज दिख रहे हैं और बीएमसी चुनाव अकेले लड़ने का फैसला कर चुके हैं. ऐसे में सियासी कयासों का बाजार और गर्म हो गया है. एक ओर ये अटकलें लग रही हैं कि अजित पवार और शरद पवार वापस साथ आ सकते हैं, तो वहीं शिवसेना यूबीटी के सामना में सीएम फडणवीस की तारीफ नए कयासों को जन्म दे रही है. यह अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे भी साथ आ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra IAS Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने 12 IAS अधिकारियों का किया तबादला, मिलिंद म्हैसकर को मिली ये जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
शरद पवार फिर अस्पताल में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget