एक्सप्लोरर

NCP में अंदरूनी कलह! सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि NCP के सीनियर नेताओं का एक गुट पार्थ पवार की कार्यशैली से नाराज है. NCP कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार ने इन नेताओं को भरोसा दिलाते हुए अपनी बात रखी.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में पिछले कुछ दिनों से जारी अंदरूनी खींचतान के बीच बुधवार (04 नवंबर) को मुंबई में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में सुनेत्रा पवार, पार्थ पवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल, कमेटी के सदस्य दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल, समीर भुजबल और धनंजय मुंडे मौजूद थे.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि NCP के सीनियर नेताओं का एक गुट पार्थ पवार की कार्यशैली से नाराज है. ऐसे में आज की कोर कमेटी की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं. हालांकि, आज हुई बैठक में पार्टी के अंदर चल रहे विवाद का पूरी तरह समाधान नहीं निकल पाया.

पार्थ पवार ने बैठक में क्या दिलाया भरोसा?

सूत्रों के मुताबिक, पार्थ पवार ने बैठक में भरोसा दिया कि अब से कोर कमेटी से विचार-विमर्श करने के बाद ही फैसले लिए जाएंगे. कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को लेकर पार्थ पवार और सुनेत्रा पवार ने चुप्पी साधे रखी.

जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल की नियुक्ति से नाराजगी!

दरअसल, हाल ही में पार्थ पवार के निर्देश पर NCP के मुंबई अध्यक्ष पद पर जीशान सिद्दीकी और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर उमेश पाटिल की नियुक्ति की गई थी. इन नियुक्तियों के दौरान कोर कमेटी को विश्वास में नहीं लिए जाने से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का गुट नाराज हो गया था. इसलिए इन नियुक्तियों पर दोबारा विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही थी.

जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल की नियुक्ति रहेगी बरकरार

हालांकि, आज की बैठक में यह स्पष्ट हो गया कि पार्थ पवार और सुनेत्रा पवार द्वारा की गई ये नियुक्तियां बरकरार रहेंगी. अगले छह महीने तक जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल अपने पदों पर काम करेंगे. छह महीने के उनके कामकाज की समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.

सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल के पदों पर असमंजस बरकरार!

सूत्रों के मुताबिक पार्थ पवार ने एक बार फिर दोहराया कि आने वाले समय में पार्टी के सभी फैसले कोर कमेटी को विश्वास में लेकर ही किए जाएंगे. वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के पदों को लेकर बना असमंजस अभी भी बरकरार है.

महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
महाराष्ट्र में छात्रों का भत्ता बढ़ा, ट्रैफिक चालान पर 20% छूट, पढ़ें कैबिनेट के फैसले
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
मुंबई में पटाखों को लेकर बड़ा फैसला, 2 दिसंबर तक आदेश लागू आदेश
NCP में बैठक पर बैठक! तीन दिन में दूसरी बार कोर कमेटी की मीटिंग
NCP में बैठक पर बैठक! तीन दिन में दूसरी बार कोर कमेटी की मीटिंग
ट्रंप के करीबी की हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'जीत की चाह में गरिमा न खोएं'
ट्रंप के करीबी की हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'जीत की चाह में गरिमा न खोएं'
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अमेरिका की संसद में पहले मुस्लिम सीनेटर की दस्तक, अब्दुल अल सैयद का भारत से क्या रिश्ता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget