एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'उनका नारा है बटेंगे तो कटेंगे लेकिन हम ...'

Maharashtra Election 2024: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से 15 दिन महाराष्ट्र में रहने का अनुरोध करता हूं. वो 15 दिन बाद अपनी हार देखें.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. कोल्हापुर में एक रैली के मंच से शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से 15 दिन महाराष्ट्र में रहने का अनुरोध करता हूं. वो 15 दिन बाद अपनी हार देखें. उनका नारा है बटेंगे तो कटेंगे लेकिन हम इसे टूटने नहीं देंगे और इसे लूटने भी नहीं देंगे.

कोल्हापुर में मंगलवार (5 नवंबर) को रैली के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने ये भी कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव राज्य से प्यार करने वालों और इससे नफरत करने वाले लोगों के बीच मुकाबला है.

महाराष्ट्र से प्यार करने वाले MVA के साथ जुड़े हैं- उद्धव ठाकरे

ठाकरे ने आगे कहा, ''जो लोग महाराष्ट्र से प्यार करते हैं, वे विपक्षी महाविकास अघाड़ी के साथ जुड़े हुए हैं, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) शामिल हैं. आगामी चुनाव किसके बीच की लड़ाई है? उन्होंने जोर देकर कहा कि जो लोग राज्य से प्यार करते हैं और जो इससे नफरत करते हैं.''

बीजेपी की मदद करने वाले महाराष्ट्र के दुश्मन हैं- उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने सत्तारूढ़ महायुति में शामिल बीजेपी पर सत्ता के लिए लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि बीजेपी की मदद करने वाले लोग राज्य के दुश्मन हैं. 

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा का चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी. सोमवार (3 नवंबर) को नामांकन वापस लेने की समय सीमा खत्म होने के बाद महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं. सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 23 नवंबर को होगा.

ये भी पढ़ें:

27 साल में MLA, सबसे कम उम्र के CM, शरद पवार के सियासी करियर का ऐसा रहा है 'पावर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’
मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर फिर हुआ विवाद, महिला ने लोगों पर छिड़का ‘पेपर स्प्रे’

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget