एक्सप्लोरर

'...तो अभी तक राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया होता', उद्धव ठाकरे ने जानें क्यों कहा ऐसा?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में चुनाव के नतीजे महायुति के पक्ष में आने के बाद भी सरकार का गठन नहीं हुआ है. सरकार बनाने में देरी को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल खड़े किए हैं.

Uddhav Thackeray On BJP: महाराष्ट्र में महायुति की जीत के बाद भी अभी तक सीएम के चेहरे को लेकर सस्पेंस है और नई सरकार का गठन नहीं हुआ है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने तंज कसा है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर हम लोग इस तरह से सरकार बनाने में देरी कर रहे होते तो अभी तक राज्य में राष्ट्रपति शासन लग गया होता.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने ईवीएम को लेकर आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आढाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के खिलाफ पुणे के महात्मा फुले की जन्मभूमि में समाजसेवी डॉ. बाबा आढाव पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. उनसे मिलने के लिए विपक्ष के नेताओं का तांता लगा हुआ है.'' 

EVM में गड़बड़ी होने का बाबा आढाव का आरोप है- उद्धव ठाकरे

उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र चुनाव में धांधली होने का डॉ. बाबा आढाव का आरोप है. ईवीएम में गड़बड़ी होने का बाबा आढाव का आरोप है. महाराष्ट्र में महिलाओं को लाडली बहन योजना के माध्यम से महिलाओं को खरीदने की कोशिश की, ऐसा बाबा आढाव का आरोप है. आज सुबह एनसीपी (एसपी) शरद पवार ने डॉ. बाबा आढाव से मुलाकात की और चुनाव नतीजों के खिलाफ लोगों से सड़क पर उतरने का आव्हान किया.''

अजित पवार ने भी बाबा आढाव से की मुलाकात

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, ''एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार जब बाबा आढाव से मुलाकात कर चले गए तो उसके बाद उनके भतीजे और राजनैतिक विरोधी अजित पवार भी बाबा आढाव से मिल्ने पहुंचे‌. अजित पवार ने बाबा आढाव के सामने महायुति गठबंधन का पक्ष रखने की कोशिश की. अजित पवार ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी हो सकती है. चुनाव जीतने के लिये लाडली बहन योजना लागू किए जाने की बात उन्होंने कबूल की.''

ये भी पढ़ें:

'...तब तक नहीं रोक सकते किसानों की आत्महत्या', पानी की समस्या को लेकर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
बीजेपी MLC का निशाना, '...तो घर से बाहर भी नहीं निकल पाएंगे राज ठाकरे'
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
जरांगे के 500 करोड़ वाले ऑडियो क्लिप से खलबली! CM से मिलेंगे शिंदे गुट के नेता
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
मनोज जरांगे और शिंदे के बीच जुबानी जंग, 500 करोड़ रुपये का क्या है मामला?
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget