एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव ठाकरे बोले- छगन भुजबल ने शिवसेना नहीं छोड़ी होती तो वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होते

Maharashtra News: महराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को एक बयान देते हुए कहा कि एनसीपी नेता छगन भुजबल ने शिवसेना नहीं छोड़ी होती तो वह मुख्यमंत्री बन गए होते.

Uddhav Thackeray on Chhagan Bhujbal: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) वरिष्ठ नेता छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) के 75वें जन्मदिन पर एक बड़ा बयान दिया. पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे कहा कि यदि छगन भुजबल ने शिवसेना (Shivsena) नहीं छोड़ी होती तो वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए होते. पूर्व सीएम ठाकरे ने यह बात भुजबल के 75वें जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही. इस कार्यक्रम में शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के कई नेताओं ने शिरकत की.

ठाकरे ने कहा, “अब मैं ऐसा व्यक्ति बन गया हूं, जिसे कोई झटका नहीं लगता, लेकिन जब भुजबल ने शिवसेना छोड़ी थी, तो मैं स्वीकार करता हूं कि हमारा परिवार स्तब्ध रह गया था. वह गुस्सा (जो उस समय निकला) राजनीतिक था. हम लंबे समय तक इस बात को पचा नहीं पाए कि हमारे परिवार का एक सदस्य हमें छोड़कर चला गया है.” एक समय शिवसेना के तेजतर्रार नेता रहे भुजबल ने 1990 में बाल ठाकरे की पार्टी शिवसेना छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद जब शरद पवार ने एनसीपी का गठन किया, तो वह उनके साथ चले गए.

इससे पहले महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने एनसीपी के गठन में भुजबल की भूमिका को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने 2002 में संकट में घिरी विलासराव देशमुख की सरकार को बचाने में अहम किरदार अदा किया था. शरद पवार ने कहा, “यदि उद्धव ठाकरे ने (हालिया संकट के दौरान जिसके चलते एमवीए सरकार गिर गई) भुजबल की मदद ली होती, तो वह आज भी मुख्यमंत्री होते.”

पवार ने कहा कि 1999 में एनसीपी का गठन होने के महज चार महीने बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो गए. अगर पार्टी के पास और समय होता तो यह और सीटें जीत सकती थी और भुजबल मुख्यमंत्री बनते. इस पर ठाकरे ने कहा कि अगर भुजबल शिवसेना न छोड़ते तो उससे बहुत पहले ही मुख्यमंत्री बन गए होते. इस कार्यक्रम में नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट भी शरीक हुए.

Mumbai: स्कूल के पास बच्चियों को देख अश्लील हरकत करने के आरोप में टैक्सी ड्राइवर गिरफ्तार, हर दिन करता था पीछा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने, लीक किए जाने का दावा
चेंबूर पेड़ हादसे की रिपोर्ट पर सियासत! BMC में सत्ता पक्ष और प्रशासन आमने-सामने
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई: 110 साल पुराने पारसी डेयरी फार्म पर FDA का एक्शन, जांच में मिलीं कई खामियां, लाइसेंस सस्पेंड

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget