एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा: BJP पर भड़के उद्धव ठाकरे, 'जब औरंगजेब की कब्र हटाएं तो नीतीश कुमार और...'

Nagpur Violence: नागपुर में औरंगज़ेब की कब्र गिराने की मांग को लेकर हिंसा के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा है कि यह किसकी साजिश है? अगर BJP को हरे रंग से दिक्कत है तो उन्हें अपने झंडे से इसे हटा देना चाहिए.

Uddhav Thackeray on Nagpur Violence: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को ढहाए जाने की मांग और इसको लेकर हो रहे विवाद के बीच नागपुर के महाल इलाके में सोमवार (17 मार्च) को हिंसा भड़क गई. इसको लेकर शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "यह किसकी साजिश है? औरंगजेब, जिसका जन्म गुजरात में हुआ था. उसने हमारे महाराष्ट्र आकर संभाजी महाराज पर आक्रमण किया और उसकी कब्र यहां बनी है. वह आगरा वापस नहीं जा सका."

उद्धव ठाकरे ने कहा, "अगर आप 400 साल पुरानी बात निकालना चाहते हैं तो निकालिए. औरंगजेब की कब्र उखाड़ना चाहते हैं तो तुरंत उखाड़ दीजिए, लेकिन उस समय चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को जरूर बुलाइए."

'अपने झंडे से हरा रंग हटाए बीजेपी'
इसी बीच उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की केंद्र और राज्य दोनों सरकारों पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तो बीजेपी की ही सरकार है, तो अब ढोंग क्यों कर रहे हैं? जाइए पीएम मोदी के पास और जो बुलडोजर यूपी में चला रहे थे, वैसा बुलडोजर यहां भी चला दीजिए. अगर बीजेपी को हरे रंग से कोई तकलीफ है तो अपने झंडे पर लगा हरा रंग उन्हें हटाना चाहिए. 

कैसे भड़की नागपुर हिंसा?
महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासी विवाद छिड़ चुका है. विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब की कब्र हटाने की चेतावनी दी और कुछ समय बाद नागपुर के महाल इलाके में हिंसा भड़क गई. इस मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी भी चल रही है. इस घटना में पुलिस ने करीब 50 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की भी पहचान की जा रही है.

सोमवार की शाम से ही सवाल उठ रहे हैं कि नागपुर में यह हिंसा कैसे भड़की? हिंसा किसने भड़काई? पथराव और आगजनी करने वाली भीड़ कहां से आई? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है. उपद्रवियों ने गाड़ियों में, दुकानों में आग लगाई. पुलिसकर्मियों पर पथराव किए. घरों पर भी पत्थर फेंके, सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिए गए. इतना ही नहीं, डीसीपी निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया. ऐसे में आमजन का कहना है कि यह हिंसा किसी साजिश के तहत की गई लगती है, क्योंकि बिना प्लानिंग के इतना कुछ नहीं किया जा सकता. अब पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और गिरफ्तार उपद्रवियों से पूछताछ जारी है.

 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget