एक्सप्लोरर

Nagpur Violence: उपद्रवियों पर भड़के नितेश राणे, 'देवा भाऊ ऐसी कार्रवाई करेंगे कि इनको पाकिस्तान के अब्बा...'

Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा कि हर बार हिंसा में पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जाता है और जिन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला किया है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

Nagpur Violence News: नागपुर हिंसा पर बीजेपी नेता और मंत्री नितेश राणे ने कहा कि जिसने पुलिस के ऊपर हाथ उठाया उसके हाथ को हम छोड़ेंगे नहीं. इससे पहले भी पुलिस के ऊपर हाथ उठाया गया है. ये कैसा आंदोलन है? ये जिहादी हमेशा पुलिस पर ही हाथ क्यों उठाते हैं. जिसने हमारे पुलिस के ऊपर हाथ उठाया है उसको पकिस्तान के अब्बा याद आएंगे.

आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी गई है कि नागपुर के महल इलाके में भड़की हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें तीन डीएसपी रैंक के अधिकारी हैं. एक पुलिसकर्मी के ऊपर कुल्हाड़ी से वार किया गया है. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं जबकि इलाके में सीआरपीएफ की 5 टुकड़ियां तैनात की गई हैं. 

हिंदुओं के साथ खड़े होने में कुछ गलत नहीं- नितेश राणे

उधर, नितेश राणे ने कहा कि ''सच बोलने और हिंदुओं के साथ खड़े रहने में कुछ गलत नहीं है. मैं सनातन के साथ खड़ा हूं. किताबों से औरंगज़ेब को हटाना होगा, ये कांग्रेस का पाप है.'' उन्होंने कहा कि इसके पहले भी भिवंडी, आजाद मैदान में इस प्रकार का आंदोलन किया था और पुलिसकर्मियों को मारा गया था लेकिन ऐसी कारवाई हमारे देवा भाऊ करेंगे कि अब इनको पाकिस्तान के अब्बा याद आएंगे.

शिवसेना-यूबीटी विधायक आदित्य ठाकर के बयान पर नितेश राणे ने कहा,  ''आदित्य ठाकरे को आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में पाकिस्तान के नारे लगाए गए थे.'' आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाया है कि बीजेपी महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है.

महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहती है बीजेपी- आदित्य ठाकरे

मीडिया से बातचीत में आदित्य ने कहा कि जब भी किसी शहर में ऐसी घटना होती है तो पहली रिपोर्ट सीएमओ को जाती है. होम डिपार्टमेंट में जाती है. दोनों ही फडणवीस के पास है तो क्या उनको पता नहीं था. ये महाराष्ट्र को मणिपुर बनाना चाहते हैं. किसी को वहां मारा और जलाया जा रहा है क्या वहां पर्यटन जाएगा और निवेश जाएगा. बीजेपी को जहां शासन करने नहीं आता है वे दंगे भड़काते हैं.

 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
महाराष्ट्र: BJP विधायक का विवादित बयान, 'वंदे मातरम् नहीं तो पाकिस्तान...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
पूरा वंदे मातरम् चलने पर सोनिया गांधी नाराज? CM फडणवीस बोले- 'ये दिमागी नक्सलवाद...'
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget