एक्सप्लोरर

नागपुर में जहां हिंसा हुई, उससे कितनी दूरी पर है सीएम का घर और RSS मुख्यालय?

Nagpur Violence Update: महाराष्ट्र के नागपुर में अफवाह के बाद हुई हिंसा के बाद शिवसेना-यूबीटी ने सवाल उठाए हैं. उसने पूछा है कि आरएसएस के गढ़ और सीएम के चुनाव क्षेत्र में हिंसा कैसे हो गई.

Nagpur Violence News: नागपुर में हिंसा भड़कने से कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं क्योंकि नागपुर में ना केवल विधान भवन मौजूद है बल्कि आरएसएस का मुख्यालय और सीएम देवेंद्र फडणवीस का आवास भी मौजूद है. जिस जगह हिंसा भड़की है वहां से आरएसएस मुख्यालय केवल एक किलोमीटर की दूरी पर है. ऐसे में शिवसेना-यूबीटी ने इस मुद्दे को उठाया है. संजय राउत ने यहां तक कह दिया कि देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी के कितने नेता नागपुर से हैं. उनकी गैंग ही दंगा करा रही है. 

नागपुर के महल इलाके में हिंसा हुई है. यहां से आरएसएस का मुख्यालय एक किलोमीटर पर है तो वहीं सीएम देवेंद्र फडणवीस का आवास छह किलोमीटर दूर है. जबकि पुलिस कमिश्नर के दफ्तर की दूरी घटना स्थल से पांच किलोमीटर है. आरएसएस मुख्यालय संघ बिल्डिंग रोड पर डॉ. हेडगेवार भवन में स्थित है. सीएम फडणवीस का आवास सिविल लाइन्स इलाके में है जबकि पुलिस कमिश्नर का दफ्तर सीबीआई कॉलोनी में है.

आरएसएस के गढ़ में कैसे हो गई हिंसा - राउत

हिंसा के बाद संजय राउत ने कहा, ''नागपुर आरएसएस का गढ़ है. मुख्यालय है. मोहन भागवत जी वहां बैठते हैं. प्रखर हिंदुत्व का कुनबा वहीं बैठता है. सीएम फडणवीस जी का चुनाव क्षेत्र है. वहां हिंसा कौन करेगा. वहां से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. चार मंत्री आसपास हैं. कोई हिम्मत कर सकता है उनके गैंग में हिंसा कराने वाले होंगे. यह पैटर्न है. हिंदुओं के ऊपर अपने लोगों से हमला करने का. हिंदुओं को भड़काने का. डर और भय पैदा  किया जा रहा है. यह महाराष्ट्र और देश को खत्म करने जा रहे हैं. अगर देवेंद्र फडणवीस में दम है तो मकोका लगाइए.''

राउत ने आगे भड़कते हुए कहा कि बालासाहेब ठाकरे के नाम पर ये लोग औरंगजेब की बात कह रहे हैं. बालासाहेब ने यही कहा था कि हमारा ध्येय अयोध्या में राम मंदिर बनाना है. बाबरी आड़े आ रही है तो उसे हटाएंगे. हमारा एक ही मस्जिद और कब्र से झगड़ा है. हमारे मन में और कोई बात नहीं है. हम बाबरी को हटाएंगे. उन्होंने यह करके दिखाया. शिवाजी महाराज आरएसएस के हीरो कभी नहीं रहे.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, जानिए क्या हैं मायने
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget