एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में सियासी हलचल, सीट बंटवारे से पहले इस नेता से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन मवीए में सीट शेयरिंग अभी तक फाइनल नहीं हुई है. बुधवार (6 मार्च) को इसको लेकर बैठक होनी है.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: शिवसेना (यूबीटी अध्यक्ष) और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे शरद पवार से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं. ये मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब बुधवार (6 मार्च) को महाविकास अघाड़ी आगामी की सीट शेयरिंग को लेकर बैठक होने वाली है. प्रकाश आंबडेकर के नेतृत्व वाली 'वंचित बहुजन अघाड़ी' को कितने सीटें दी जाएंगी, इसे लेकर अभी-भी संशय बना हुआ है. 

वंचित बहुजन अघाड़ी ने बीते सप्ताह इंडिया गठबंधन से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 27 सीटों का प्रस्ताव देकर चौंका दिया था. हालांकि, सूत्रों की मानें तो इंडिया गठबंधन में प्रकाश आंबेडकर को दो सीटें मिल सकती हैं.

एमवीए में सीट शेयरिंग का संभावित फॉर्मूला


महाराष्ट्र में सियासी हलचल, सीट बंटवारे से पहले इस नेता से मिलने पहुंचे उद्धव ठाकरे

एमवीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है. सबसे ज्यादा सीटें उद्धव ठाकरे को मिल सकती हैं. इसके बाद कांग्रेस और शरद पवार को सीटें मिलेंगी. शिवसेना (यूबीटी) को 21 सीटें दी जा सकती हैं. वहीं कांग्रेस महाराष्ट्र में 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. शरद पवार के कोटे में नौ सीटें जा सकती हैं. प्रकाश आंबेडकर को दो और स्वाभिमानी पक्ष को एक सीट मिल सकता है. महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं. 

6 मार्च को होने वाली बैठक में शीर्ष अधिकारी सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेंगे. बैठक में महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, एनसीपी-एसपी अध्यक्ष शरद पवार, शिव सेना-यूबीटी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, वीबीए अध्यक्ष आंबेडकर और छह अन्य छोटे दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. बीजेपी ने 23, कांग्रेस ने एक, एनसीपी ने चार, शिवसेना ने 18, एआईएमआईएम एक और एक सीट बतौर निर्दलीय नवनीत राणा ने जीत दर्ज की थी. पिछले लोकसभा चुनाव में एनसीपी और शिवसेना अविभाजित थीं. अब शिवसेना और एनसीपी में दो फाड़ हो चुका है. एकनाश शिंदे उद्धव ठाकरे से तो वहीं अजित पवार शरद पवार से अलग हो चुके हैं.

Maharashtra Politics: 'ऐसे लोग अपने गिरेबान में झांके', उद्धव गुट के इन आरोपों पर शिवसेना का पलटवार, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार
महाराष्ट्र: 4 साल में 13,928 किसानों की आत्महत्या, जिलावार आंकड़े देने से भी इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
गुवाहाटी फायरिंग में 5 की मौत, पकड़ा गया आरोपी, गौरव गोगोई बोले- जिम्मेदारी लें CM
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget