एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'ऐसे लोग अपने गिरेबान में झांके', उद्धव गुट के इन आरोपों पर शिवसेना का पलटवार, क्या है मामला?

Uddhav Thackeray on Nitin Gadkari: नितिन गडकरी को बीजेपी की पहली लिस्ट में टिकट नहीं मिला है. इसे लेकर शिवसेना (UBT) ने मुखपत्र 'सामना' में पीएम मोदी पर हमला बोला है. इसपर अब शिंदे गुट का जवाब आया है.

Sanjay Shirsat on Uddhav Thackeray: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल नहीं है, इसे लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है.  

'सामना' से उद्धव गुट का बीजेपी पर हमला
शिवसेना (UBT) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में नितिन गडकरी के बारे में संपादकीय लिखकर पीएम मोदी पर हमला बोला है. सामना में लिखा, 'मंत्रिमंडल और बीजेपी में नितिन गडकरी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो मोदी-शाह की दादागीरी के सामने नहीं झुकते. गडकरी की प्रेरणा छत्रपति शिवाजी महाराज हैं. इसलिए स्वाभिमान और गौरव की एक मजबूत रीढ़ इस मराठी नेता को हासिल है. इसे गडकरी की चुनौती कहें या डर का एहसास मोदी-शाह के व्यापार मंडल को जरूर होगा.' इसी पर अब शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने प्रतिक्रिया दी है.

शिंदे गुट के नेता का पलटवार
संजय शिरसाट ने कहा, बीजेपी ने सिर्फ उन्हीं राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है जहां गठबंधन नहीं है. महाराष्ट्र में महायुति की सरकार है. यहां सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है इसीलिए बीजेपी के पहली सूची में महाराष्ट्र से किसी भी उम्मीदवार का नाम नही है. स्थिति साफ है. कुछ लोगों को बेमतलब की बातें करने में मजा आता है.

ऐसे लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए. उनके खुद के 40 विधायक चले गए, 13 सांसद चले गए... उन्हें आत्म चिंतन करने की जरूरत है. शिवसेना (UBT) की इस तरह की बातों से नितिन गडकरी क्या उनके पार्टी में चले जाएंगे? नितिन गडकरी महाराष्ट्र बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता है. दूसरी सूची में उनका नाम जरूर शामिल किया जाएगा. 

सीट शेयरिंग पर क्या कहा?
महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर शिरसाट ने कहा, तीनों पार्टियों के बीच में चर्चा चल रही है. हमारी मांग है कि हमें 22 सीट मिले. पार्टी की तरफ से अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लेंगे. मुख्यमंत्री का शब्द हमारे लिए अंतिम शब्द होगा.

अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे और सीट शेयरिंग के चर्चा को लेकर उन्होंने आगे कहा, अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे से सीट शेयरिंग के चर्चा से कोई मतलब नहीं है. उनका अपना नियोजित दौरा है. राज्य स्तर पर हमारी बात चल रही है. अंतिम निर्णय तीनों पार्टी के शिर्ष नेता लेंगे. महायुति में कोई अनबन नहीं है.

लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी पर संजय शिरसाट ने कहा, लालू यादव की ये पुरानी शैली रही है. लालू यादव कोई नेता नहीं हैं. वो विदूषक हैं. कोई नेता उनकी बातों को सीरियसली नहीं लेता है. प्रधानमंत्री भी लालू यादव की बातों को तवज्जो नहीं देते हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे से पहले प्रकाश आंबेडकर को कांग्रेस का संदेश, 'किसी की विश्वसनियता...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
मुंबई में SRA-PAP फ्लैट दिलाने के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, FIR
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
'प्रधान को हटाकर किसे शिक्षा मंत्री बना दिया?' प्रह्लाद जोशी पर ये बोले अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
अभिजीत दीपके परिवार से मुलाकात पर बौखलाई BJP! शिंदे से की नेताओं पर कार्रवाई की मांग
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला
स्कूटर संग गड्ढे में गिरी महिला, पति की आंखों के सामने ट्रक ने कुचला

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget