एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: 'मारकर, दफनाकर और...', धाराशिव में BJP पर बरसे उद्धव ठाकरे, पीएम मोदी पर भी बोला हमला

Uddhav Thackeray on PM Modi: धाराशिव में उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने चुनावी बांड का जिक्र कर पूछा कि बताइए देश को किसने लूटा?

Uddhav Thackeray Speech: उद्धव ठाकरे आज धाराशिव लोकसभा क्षेत्र में हैं. शिवसेना (UBT) अध्यक्ष ठाकरे ने लातूर के औसा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखी और सत्तारूढ़ गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उद्धव साहेब ठाकरे ने कहा, बीजेपी की तानाशाही के खिलाफ अब महाराष्ट्र में आक्रोश है. इस तानाशाही का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है.

उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर हमला
पीएम मोदी की फोटो का इस्तेमाल कर जीतने के बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा है कि जब कोई मोदी का नाम नहीं जानता था तब भी हम धाराशिव जीत रहे थे. बीजेपी ने चुनावी बांड से हजारों करोड़ इकट्ठा किये. स्टेट बैंक ने कहा कि हमें ब्योरा जुटाने में वक्त लगेगा. बीजेपी को चुनावी बॉन्ड से 6 से 7 हजार करोड़ मिले, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 700 करोड़ मिले. फिर बताओ देश को किसने लूटा? कांग्रेस ने 60 साल में 7800 करोड़ जुटाए, आपने पांच साल में 7000 करोड़ जुटाए. 

धाराशिव में क्या कुछ बोले उद्धव ठाकरे?
1- पूरा महाराष्ट्र अब असमंजस की स्थिति में है, अब चुनाव होने का इंतजार कर रहा है.
2- उद्धव बोले- मारकर, दफनाकर और बीजेपी को सौंपकर आगे बढ़ेगी शिवसेना; लेकिन शिवसेना खत्म नहीं होगी.
3- ट्रिपल इंजन सरकार में भ्रष्टाचार के पहिए लगे हुए हैं.
4- पीएम मोदी ने कहा है 'मेरा परिवार', लेकिन उस परिवार की जिम्मेदारी कौन लेगा?
5- बीजेपी को अब एहसास हो गया है कि महाराष्ट्र में मोदी का सिक्का नहीं चल सकता. मोदी खोटा सिक्का हैं, इसलिए उसने शिवसेना को तोड़ दिया.
6- बीजेपी ने चुनावी बांड से हजारों करोड़ जुटाए. तो देश को किसने लूटा?
7- गैर संवैधानिक सरकार की तरह 84 करोड़ रुपये का विज्ञापन करने के बजाय मैं उस पैसे से अपने किसान की फसल की कीमत चुका देता.
8- 'नमो महारोजगार' बैठक का मतलब है भ्रष्ट अधिकारियों को दूसरी पार्टियों से बीजेपी में लाना और उनसे काम कराना.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Crime News: ठाणे में काला जादू करने के शक में बुजुर्ग पर अत्याचार, जलते कोयलों पर करवाया डांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
उद्धव गुट छोड़ शिवसेना में शामिल हुए आनंद दुबे, एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget