एक्सप्लोरर

Maharashtra: एक्शन में उद्धव ठाकरे, इस नेता को पार्टी ने निकाला, जानें क्या है पूरा मामला?

Appasaheb Jadhav: जाधव ने पार्टी की उप नेता व प्रवक्ता सुषमा अंधारे पर कार्यालय में एयर कंडीशनर लगवाने और उसके लिए फर्नीचर खरीदने के लिए कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का आरोप लगाया था.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपनी बीड जिला इकाई के अध्यक्ष अप्पासाहेब जाधव को शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया. जाधव के खिलाफ यह कार्रवाई उनके द्वारा पार्टी की उप नेता और प्रवक्ता सुषमा अंधारे पर कार्यालय में एयर कंडीशनर लगवाने और उसके लिए फर्नीचर खरीदने के वास्ते कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का आरोप लगाने के बाद की गई है.

सामना में प्रकाशित की गई निष्कासन की खबर
शिव सेना (यूबीटी) ने पार्टी के एक अन्य स्थानीय नेता धोंडू पाटिल के खिलाफ भी ऐसी ही अनुशासनात्मक कार्रवाई की. जाधव और पाटिल के निष्कासन की खबर शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के शुक्रवार के संस्करण में प्रकाशित की गई.

अंधारे ने आरोपों को किया था खारिज
जाधव ने बृहस्पतिवार रात एक वीडियो संदेश जारी कर अंधारे पर अपने कार्यालय में एयर कंडीशनर (एसी) लगवाने और उसके लिए फर्नीचर खरीदने के वास्ते पार्टी कार्यकर्ताओं से पैसे मांगने का आरोप लगाया था. हालांकि, अंधारे ने जाधव के आरोपों को खारिज किया था. जाधव ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने इस मुद्दे पर हुए विवाद के बाद अंधारे को दो बार थप्पड़ मारे थे. हालांकि, अंधारे ने ऐसा कोई भी घटनाक्रम होने से भी साफ इनकार किया था.

जाधव बोले- मैंने अंधारे को दो थप्पड़ भी मारे थे
जाधव ने कहा था कि यह घटना बृहस्पतिवार रात को बीड शहर में हुई, जहां शनिवार को शिव सेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की एक रैली प्रस्तावित है. उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, “हम पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन सुषमा अंधारे हमारे कार्यकर्ताओं से अपने कार्यालय में एसी लगवाने और फर्नीचर खरीदने के लिए पैसे मांग रही हैं. वह मेरे पार्टी पद को भी बेचने की कोशिश कर रही हैं. इसलिए, मेरा अंधारे से झगड़ा हुआ और मैंने उन्हें दो थप्पड़ भी मारे.”

'ये आरोप आगामी आयोजन को बदनाम करने की साजिश'
वहीं, अंधारे ने फेसबुक पर जारी एक फेसबुक पर जारी एक वीडियो में कहा, “(जाधव द्वारा लगाए गए) आरोप हास्यास्पद हैं लेकिन, मैं यहां एकनाथ शिंदे गुट के पटकथा लेखक की तारीफ करना चाहूंगी.” उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिव सेना गुट पर पूरे घटनाक्रम की पटकथा लिखने का आरोप भी लगाया.

अंधारे ने दावा किया, “बीड में लंबे समय के बाद शिवसेना (यूबीटी) की एक बड़ी रैली होनी है और ये आरोप आगामी आयोजन को बदनाम करने की साजिश है. रैली स्थल पर जाधव और कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया. मैं विवाद सुलझाने के लिए पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन जाधव वहां से भाग गए.”

इस बीच, नांदेड़ में शुक्रवार को बीड की घटना पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिव सेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. सुषमा अंधारे पार्टी की एक बड़ी नेता हैं. पार्टी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और अप्पासाहेब जाधव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है.”

यह भी पढ़ें: Maharashtra: लोकसभा चुनाव में MVA में कैसे होगा सीटों का बंटवारा? फॉर्मूला निकालने के लिए इस पर बात जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results Highlights: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
कांग्रेस का इकलौता MLC जिसने बचाई पार्टी की लाज, RSS के गढ़ में दिलाई जीत
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget