एक्सप्लोरर

Jalna Maratha Protest: उद्धव ठाकरे ने मराठा और ओबीसी के लिए की आरक्षण मांग की, फडणवीस का इस्तीफा भी मांगा

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए जाएं.

Uddhav Thackeray On Maratha Quota: शिवसेना (Shiv Sena) (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को मांग की कि केंद्र सरकार संसद के आगामी विशेष सत्र में मराठा और अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) को आरक्षण देने के लिए विधेयक पारित करे.  ठाकरे की यह मांग मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के जालना (Jalna) में जारी प्रदर्शन के शुक्रवार को हिंसक हो जाने के एक दिन बाद आई है. उद्धव ठाकरे ने शाम को जालना का दौरा किया और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के इस्तीफे की मांग की.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को एक ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले रद्द कर दिए जाएं. शिवसेना (यूबीटी) कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने महाराष्ट्र के जालना में शुक्रवार शाम को मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने को ‘सरकार की क्रूरता’ करार देते हुए उसे आड़े हाथ लिया.

उन्होंने सवाल किया, ‘‘पुलिस कैसे बिना किसी के निर्देश पर ऐसा व्यवहार कर सकती है?’ ’पुलिस ने शुक्रवार को औरंगाबाद से लगभग 75 किलोमीटर दूर अंबाद तहसील में धुले-सोलापुर रोड पर अंतरवाली सारथी गांव में हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे. अधिकारियों ने बताया कि मनोज जारांगे के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी मंगलवार से ही गांव में मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे. उन्होंने बताया कि स्थिति तब बिगड़ी, जब चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने जारांगे को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की.

40 पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल
वहां भड़की हिंसा के दौरान करीब 40 पुलिसकर्मी और कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए और कई बसों में आग लगा दी गई. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अधिनियम-2023 का संदर्भ देते हुए ठाकरे ने कहा कि जब उच्चतम न्यायालय केंद्र सरकार के खिलाफ फैसला देता है तो वह संसद में कानून पारित करती है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने (संसद का) विशेष सत्र बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले की निंदा की थी, लेकिन अब मैं इसका स्वागत करूंगा बशर्ते पहले वह इस विशेष सत्र में मराठा, धांगर (चरवाहा समुदाय) और ओबीसी को आरक्षण दे.’’

देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को लिया आड़े हाथों
उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार के किसी प्रतिनिधि के पास जालना में जाकर प्रदर्शनकारियों से मिलने का समय नहीं है. ठाकरे ने केंद्र को ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया क्योंकि केंद्र ने 18 से 22 सितंबर को गणेश उत्सव के दौरान संसद का सत्र बुलाया है. उन्होंने कहा, ‘‘परिवार प्रणाली हिंदू परंपरा है. पहले अपने परिवार को संभालो और फिर दूसरे के परिवार के बारे में बात करो.’’विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की शुक्रवार को मुंबई में संपन्न तीसरी बैठक के बाद ठाकरे ने कहा कि विपक्ष गठबंधन में लड़ेगा और ‘मित्र परिवारवाद’को हराएगा.

Ichhawar News: मंत्री विश्वास सारंग के बाद अब अजय सिंह पटेल भी मनाएंगे रक्षाबंधन, इछावर विधानसभा में बहनों से बंधवाएंगे राखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई में खत्म हुई पानी की किल्लत, नासिक में 50 गावों से टूटा संपर्क
BJP के साथ आएंगे शरद पवार? दो बड़े नेताओं के बीच हुई बैठक ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या हुई बात?
BJP के साथ आएंगे शरद पवार? दो बड़े नेताओं के बीच हुई बैठक ने बढ़ाया सियासी पारा, क्या हुई बात?
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप
राम मंदिर मामले पर सियासी घमासान तेज, संजय राउत-सुप्रिया श्रीनेत और रोहित पवार ने लगाए ये आरोप

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
हम सब देख रहे..पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे सवाल, अमेरिकी सीनेटर ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget