एक्सप्लोरर

प्रकाश आंबेडकर के साथ गठबंधन को लेकर NCP ने साफ किया रुख, सुप्रिया सुले ने दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024: वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर अभी तक एमवीए या फिर इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं बने हैं. इस बीच अब एनसीपी नेता सुप्रिया सुले का बयान आया है.

Maharashtra Politics: शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शुक्रवार (12 जनवरी) को कहा कि प्रकाश आंबेडकर के वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन को लेकर एनसीपी का रुख सकरात्मक है. महाराष्ट्र में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना-यूबीटी) विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी का हिस्सा हैं. वहीं, वीबीए के नेता अकसर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हराने के लिए अपने संगठन और तीनों दलों के एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर समझौते की जरूरत की बात कह चुके हैं.

अभी तक प्रकाश आंबेडकर एमवीए का हिस्सा नहीं बने हैं. हाल ही में महाराष्ट्र को लेकर इंडिया गठबंधन की हुई बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा था कि प्रकाश आंबेडकर को इंडिया गठबंधन में शामिल किया जाएगा.

यह पूछने पर कि क्या एनसीपी जालना लोकसभा सीट अपने पास रखेगी, सुले ने कहा कि सीट बंटवारे पर सभी फैसले विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस 'इंडिया' के घटक दलों के बीच चर्चा के बाद किए जाएंगे. जालना सीट पर कांग्रेस लड़ती आ रही है और सात बार हार का सामना कर चुकी है. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे जालना लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं.

सुप्रिया सुले ने सभी समुदायों से ‘‘खोखले वादे’’ करने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि फडणवीस ने धनगर को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने और ब्राह्मण समुदाय के लिए परशुराम फाइनेंशियल कॉरपोरेशन का गठन करने का वादा किया था लेकिन इन मामलों में कुछ भी नहीं हुआ.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित शिवसेना विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिकाओं पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के फैसले पर बारामती से लोकसभा सांसद ने कहा कि आदेश मराठी के बजाय अंग्रेजी में पढ़ा गया जो यह संकेत देता है कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसी ने निर्देश दिया होगा.

Atal Setu: किरदार वही, पहचान नई! अटल सेतु पुल के रास्ते सियासत की ये दिलचस्प तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget