एक्सप्लोरर

Atal Setu: किरदार वही, पहचान नई! अटल सेतु पुल के रास्ते सियासत की ये दिलचस्प तस्वीर

Atal Setu News: पीएम नरेंद्र मोदी ने मुंबई में 21 किलोमीटर लंबे अटल सेतु पुल का उद्घाटन किया गया जिसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के नाम से भी जाना जाता है. यह अब आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में शुक्रवार को समुद्र के ऊपर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन किया गया. इसकी आधारशिला पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने दिसंबर 2016 में रखी थी और आज इसका उद्घाटन भी उन्हीं के हाथों हुआ. यह ब्रिज न केवल नवी मुंबई और मुंबई के बीच दूरी कम करने का साक्षी बन रहा है बल्कि इसने अपने निर्माण के दौरान महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर को बदलते देखा है. जो उस वक्त गठबंधन की सरकार में सीएम थे वह अभी डिप्टी सीएम हैं और जो उस वक्त विपक्ष में थे आज सरकार में शामिल होकर उद्घाटन की तस्वीर में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं उस वक्त से लेकर अब तक सियासत में क्या बदलाव हुआ है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने 21.8 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी अटल सेतु का उद्घाटन किया. इस उद्घाटन की तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, और डिप्टी सीएम अजित पवार नजर आए. वहीं, जब 2016 में इस ब्रिज की आधारशिला रखी गई थी तब की तस्वीर कुछ अलग थी.

उस वक्त सीएम देवेंद्र फडणवीस थे और आज के सीएम एकनाथ शिंदे उनकी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री हुआ करते थे. यह 2014 से 2019 के बीच की महाराष्ट्र सरकार का वक्त था. उस वक्त बीजेपी और अविभाजित शिवसेना की सरकार थी जिस शिवसेना का नेतृत्व उद्धव ठाकरे कर रहे थे. लेकिन 2019 में सरकार बनने के बाद महाराष्ट्र की राजनीति ने ऐसी पलटी खाई कि जो सरकार में था वह बाहर हो गया और जो विपक्ष में था वह सरकार में शामिल हो गया. 

एकनाथ शिंदे- स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सीएम तक का सफर
2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन सीएम के पोस्ट को लेकर विवाद शुरू हुआ और सत्ता से दूर रहे ठाकरे परिवार का सदस्य महाराष्ट्र का सीएम बना. उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. लेकिन तीन साल के बाद 2022 एकनाथ शिंदे ने अपने गुट के विधायकों के साथ शिवसेना में बगावत कर दी और उसका नतीजा यह हुआ कि महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई और बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर उन्हें सीएम की सीट ऑफर की गई और इस तरह एकनाथ शिंदे राज्य के सीएम बने और देवेंद्र फडणवीस जो कभी उनके सीएम थे, वह उनके डिप्टी बन गए. 

ट्रांस हार्बर लिंक उद्घाटन की तस्वीर में नजर आ रहे अजित पवार भी कुछ महीने पहले तक विपक्ष का हिस्सा थे. जब ब्रिज की आधारशिला रखी गई थी तब वह एनसीपी से केवल बारामती के विधायक थे. इन वर्षों में वह कभी महाविकास अघाड़ी सरकार में राज्य के डिप्टी सीएम रहे तो अघाड़ी की सरकार जाने पर विपक्ष के नेता बने. लेकिन जुलाई 2023 में उन्होंने चाचा शरद पवार के खिलाफ बगावत करते हुए अपनी अलग गुट बनाई और 8 विधायकों के साथ महाराष्ट्र की सरकार में शामिल हो गए. इस तरह महाराष्ट्र को देवेंद्र फडणवीस के अलावा अजित पवार के रूप में नया डिप्टी सीएम मिल गया.

ये भी पढ़ें- Mumbai Police: मुंबई में हॉस्पिटल से बच्चा चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस को इस तरह दे रही थी चकमा

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
छत्रपति संभाजीनगर: कर्णपुरा मेले में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रही थी युवती, FIR दर्ज
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget