एक्सप्लोरर

वक्फ बोर्ड बिल पर सुप्रिया सुले ने बांग्लादेश का जिक्र कर कहा, 'हर देश में अल्पसंख्यकों को...'

Waqf Board Bill 2024: लोकसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने वक्फ संशोधन विधेयक पेश किए जाने का विरोध किया. सुप्रिया सुले ने कहा कि ये संविधान और संघवाद के खिलाफ है.

Waqf Board Amendment Bill 2024: लोकसभा में मोदी सरकार ने गुरुवार (8 अगस्त) को वक्फ बोर्ड से जुड़ा बिल (वक्फ संशोधन विधेयक, 2024) पेश कर दिया है. इसको लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है. एनसीपी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाए और कहा कि इस बिल को वापस लेना चाहिए. कम से कम इसे स्टैंडिंग कमेटी को भेजना चाहिए.

अन्य सांसदों ने कहा कि यह संविधान और संघवाद पर हमला है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा, ''बांग्लादेश में क्या हो रहा है. हम इसको लेकर चिंतित हैं. हर देश में अल्पसंख्यकों का ख्याल रखा जाना चाहिए. कृपया इस बिल को वापस लीजिए.''

मीडिया में बिल की कॉपी आने का जिक्र

सुप्रिया सुले ने कहा कि ये बिल हमें मीडिया से मिला. ये क्या तरीका है. पहले मीडिया को मिला, फिर हमें मिला. ये लोकतंत्र का मंदिर है. पहले संसद को बताइए मीडिया में लीक करने से पहले. इसपर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सभी सदस्यों को बिल दिया गया है.

महाराष्ट्र की बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ''वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को स्टैंडिंग कमेटी को भेजिए. कृपया बिना चर्चा के एजेंडा न चलाएं. सेक्शन 3 सी में कलेक्टर को काफी पावर दिया गया है. आपने सेक्शन 40 को क्यों हटा दिया. आपने इसे हटा दिया है. सेक्शन 108 (बी) के तहत कहा गया है कि नियम केंद्र की ओर से बनाया गया है, राज्यों को तो ये सरकार भूल ही गई है. कोई राज्य की नहीं सुनता है.''

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 में क्या है प्रावधान?

सरकार का कहना है कि वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव दिया गया है. इसमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है.

उद्धव ठाकरे ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र में MVA में शामिल होगी AAP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिंदे हों या फडणवीस, मैं किसी को नहीं छोड़ता', मनोज जरांगे की चेतावनी
'शिंदे हों या फडणवीस, मैं किसी को नहीं छोड़ता', मनोज जरांगे की चेतावनी
MPSC पेपर लीक में मयूर ठाकरे भी गिरफ्तार, 8 आरोपी जांच के घेरे में
MPSC पेपर लीक में मयूर ठाकरे भी गिरफ्तार, 8 आरोपी जांच के घेरे में
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
गणेशोत्सव में रात 12 बजे तक चलेगा DJ, AIMIM के विरोध पर मंत्री बोले- 'दंगा भड़काना चाहते हैं?'
मनोज जरांगे ने पिया पानी लेकिन अनशन तोड़ने से इनकार, बिगड़ती तबीयत के बीच यह मांग
मनोज जरांगे ने पिया पानी लेकिन अनशन तोड़ने से इनकार, बिगड़ती तबीयत के बीच यह मांग

वीडियोज

NEPAL FLASH FLOOD: नेपाल जल प्रलय का सच आया सामने क्या बचाई जा सकती थीं जानें? ABPLIVE
Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
कांग्रेस ने असम में इस पार्टी से तोड़ा गठबंधन, आखिर क्यों हुई खफा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले CM योगी की नई रणनीति! 2 घंटे में पोस्ट किए 2 रील्स, अब क्या कहा?
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
CJP के खिलाफ बनी CJP D, कहा- 'अभिजीत दीपके ने...'
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम पर क्यों लग सकता है 2 साल का बैन?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- किस दिन वर्ल्डवाइड होगी रिलीज?
अब दुनियाभर में चमत्कार करेगी 'हनुमान अंश', जानें- वर्ल्डवाइड रिलीज डेट
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
'CM मान की पत्नी पर लगे आरोपों की हो जांच', SAD ने DGP को लिखा पत्र
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
वंदे मातरम पर सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'किसी और को खुश करने के लिए...'
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
अब होगी डायरेक्ट सप्लाई... भैंस ही बाइक पर टांग लाया दूधिया; वीडियो वायरल
Embed widget