एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, क्या महाराष्ट्र में MVA में शामिल होगी AAP?

Uddhav Thackeray News: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उद्धव ठाकरे की करीब आधे घंटे मुलाकात चली. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की.

Uddhav Thackeray Meets Sunita Kejriwal: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की. इस मौके पर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे, शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद थे. उद्धव ठाकरे सीएम केजरीवाल के माता-पिता से भी मिले.

दोनों नेताओं की ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पिछले दिनों आम आदमी पार्टी (आप) ने महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. ऐसे में अब अटकलें शुरू हो गई है कि क्या आम आदमी पार्टी महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी (MVA) में शामिल होगी.

AAP लड़ेगी विधानसभा चुनाव

एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार की एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल है. राज्य में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले लोकसभा चुनाव में एमवीए ने सत्तारूढ़ महायुति को बड़ा झटका दिया था.

पांच अगस्त को आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा था कि आप इंडिया गठबंधन का एक मजबूत हिस्सा है. हालांकि, इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था और उसमें भी हमारी जीत हुई थी. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक अलग विषय है. यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ा जाएगा. 

उद्धव ठाकरे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे हैं. सीएम केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था.

Vinesh Phogat News: '...तो विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजता', कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CJP का हिस्सा रहे युवकों ने अभिजीत दीपके के घर के बाहर दिया धरना, बोले- 'जब तक...'
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
CSMT के फ्री Wi-Fi से साइबर हमला! बैंक जीएम को फर्जी चालान भेजकर लाखों की ठगी
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
महाराष्ट्र में ISIS-अल-कायदा समेत 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर
दही हांडी पर गोविंदाओं के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगा इतने रुपये का बीमा कवर

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget