एक्सप्लोरर

स्मिता ठाकरे के बेटे ऐश्वर्य बने साइबर ठगी के शिकार, आधी रात में खाते से उड़े इतने रुपये

मुंबई में स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य स्मिता ठाकरे के बैंक खाते से आधी रात में अज्ञात साइबर ठगों ने कई बार ट्रांजैक्शन करते हुए 19,638 रुपये निकाल लिए.

मुंबई में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां जानी-मानी हस्ती स्मिता ठाकरे के बेटे और अभिनेता ऐश्वर्य स्मिता ठाकरे के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 19,638 रुपये निकाल लिए. रात के वक्त लगातार हुए संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए इस वारदात को अंजाम दिया गया. मामले में ओशिवारा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, ऐश्वर्य ठाकरे अपनी मां स्मिता ठाकरे (66) और दादी कुंदा चित्रे (90) के साथ रहते हैं और वह पेशे से अभिनेता हैं.

यह घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात की है. ऐश्वर्य अपने घर पर थे, तभी रात करीब 1:30 बजे उनके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे कटने के मैसेज आने लगे. शुरुआत में 307 रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ. इसके बाद रात 1:30 से 1:40 बजे के बीच लगातार कई ट्रांजैक्शन किए गए और खाते से कुल 19,638 रुपये निकाल लिए गए. ट्रांजैक्शन की जानकारी जांचने पर पता चला कि रकम पापा जॉन और जॉलीबी जैसे विदेशी ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म के जरिए खर्च की गई थी.

"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज

साइबर सेल की मदद से डिजिटल साक्ष्यों की हो रही जांच

खाते से बिना अनुमति पैसे निकाले जाने की जानकारी मिलते ही ऐश्वर्य ने पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद ओशिवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और IT Act के तहत अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया.

पुलिस अब साइबर सेल की मदद से संदिग्ध ट्रांजैक्शन, IP एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ठगों ने बैंक खाते की जानकारी कैसे हासिल की और इस वारदात को कहां से अंजाम दिया.

CM देवेंद्र फडणवीस का OSD बनकर करोड़ों की ठगी, ऐसे अरेस्ट हुआ स्कैमर

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दीया मिर्जा का वीडियो फिर से अपलोड करे BMC! भड़का बॉम्बे HC, बीजेपी को फटकारा
दीया मिर्जा का वीडियो फिर से अपलोड करे BMC! भड़का बॉम्बे HC, बीजेपी को फटकारा
अमित शाह से मुलाकात के बाद बदला NCP नेताओं का मन? सुनेत्रा पवार की लीडरशिप पर जताया भरोसा
अमित शाह से मुलाकात के बाद बदला NCP नेताओं का मन? सुनेत्रा पवार की लीडरशिप पर जताया भरोसा
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
अजित पवार की NCP पर संजय राउत का सनसनीखेज दावा, कहा- 'अमित शाह ने...'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'भारत ने...'
इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- 'थैंक्यू'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
परविंदर झोटा के पिता ने राहुल गांधी से कहा- 'हमसे मिलने न आएं आप इंदिरा गांधी के...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद...'
ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- 'बेहद चिंताजनक'
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत-न्यूजीलैंड मैच का समय बदला, जानें कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
दिल्ली में खुलेआम पटाखों की बिक्री पर SC ने जताई चिंता, कहा- सरकार तत्काल ध्यान दे
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
'हमसे बड़ा गुंडा पूरे देश में कोई नहीं', राजभर ने ब्रजेश सिंह और धनंजय का किया जिक्र
Apple Sales Record : बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
बढ़ती लागत नहीं रोक पाई Apple की रफ्तार, इस देश में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Embed widget